हाथी ने तोड़े दो मकान-10 साल से स्ट्रीट लाइट नहीं

Must Read

कोरबा।  वन मंडल कटघोरा के पसान रेंज में 54 हाथी ग्राम तनेरा के आसपास एक सप्ताह से घूम रहे हैं। अब तक दंतैल गौरेला डांड़ बस्ती में दो मकानों को तोड़ चुके हैं। बस्ती में सामुदायिक भवन 10 साल से अधूरा पड़ा है। स्ट्रीट लाइट लगाने नींव खोदकर छोड़ दी गई है। बिजली तार काटकर ले जाने से ग्राम में अंधेरा छाया हुआ है। हाथियों का झुंड मकान तोड़ने के साथ ही राशन, बर्तन और घरेलू सामानों को नुकसान पहुंचा रहा है। दौरे पर पहुंचे जिला पंचायत सदस्य विद्वान सिंह मरकाम को ग्रामीणों ने समस्या की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हाथियों के आने पर सुरक्षित स्थान ढूंढना पड़ता है। सामुदायिक भवन बन जाता, तो रुकने की समस्या नहीं होती। इसके बाद भी प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है। बस्ती में 8 खंभे में स्ट्रीट लाइट लगानी थी, लेकिन खंभे ही नहीं लग पाए। ग्रामीणों ने टॉर्च देने की मांग की है। वन परिक्षेत्र अधिकारी मनीष सिंह ने जल्द ही टॉर्च देने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों के अनुसार हाथियों से हुए नुकसान का मुआवजा नहीं मिल पाया है। रेंजर मनीष सिंह ने मुआवजा प्रकरण तैयार करने की जानकारी दी। इस मौके पर सरपंच प्रतिनिधि सरवन कुमार मरपची, परिक्षेत्र सहायक अयोध्या प्रसाद सोनी, वन रक्षक रामकुमार निषाद, मुरारी साहू, सुरेश यादव व ग्रामीण उपस्थित रहे। * कुदमुरा पहुंच दंतैल ने रौंदी फसल वन मंडल कोरबा के कुदमुरा रेंज में फिर से दंतैल पहुंच गए हैं। धरमजयगढ़ वन मंडल पहुंचने के बाद दो किसानों की फसल को चौपट कर दिया है।

- Advertisement -
Latest News

कोरबा में साइबर जागृति अभियान तेज, स्कूल-कॉलेज से लेकर गांव और बाजार तक पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान,देखिए विडिओ

कोरबा। साइबर अपराध से आम नागरिकों को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा 15 अगस्त से 02...

More Articles Like This