कोरबा। वर्ल्ड रेबीज-डे के अवसर पर एनीमल केयर फाउंडेशन दुर्ग के माध्यम से शहर के निहारिका क्षेत्र स्थित एनीमल केयर पेट्स एंड वेट्स कोरबा क्लीनिक में फ्री एंटी रेबीज वैक्सीन का कैंप लगाया गया। इस दौरान डॉ. हितेंद्र सोनी ने पेट एनिमल व स्ट्रीट एनिमल को रेबीज का वैक्सीनेशन किया। इस दौरान कैंप में 26 एनीमल को लेकर पहुंचे मालिकों व जीव सेवकों ने भाग लिया। एनीमल लवर मेघा चौहान ने बताया कि एनिमल केयर फाउंडेशन दुर्ग व डॉ. हितेंद्र सोनी के सहयोग से चलाई गई इस मुहिम का मुख्य उद्देश्य समाज में रेबीज जैसे लाइलाज बीमारी के बारे में लोगों को जागरूक करना और खतरनाक वायरस जो डॉग या अन्य जानवरों के काटने से होता है, उससे कैसे बचना है, यह बताना है। मेघा के मुताबिक शहर में पहली बार इस तरह का कैंप आयोजित किया था। अगली बार बड़े स्तर पर कैंप का आयोजन कर अधिक से अधिक एनीमल व लोगों तक लाभ पहुंचाया जाएगा।
Previous article
Latest News
कोरबा में साइबर जागृति अभियान तेज, स्कूल-कॉलेज से लेकर गांव और बाजार तक पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान,देखिए विडिओ
कोरबा। साइबर अपराध से आम नागरिकों को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा 15 अगस्त से 02...
















