BJP विधायक रेणुका सिंह का विवादित बयान, कहा – सरकार में भी है रावण, कांग्रेस नेता गुलाब कमरो ने पूछा – कौन है वो रावण…

Must Read

मनेंद्रगढ़, , 03 अक्टूबर  प्रदेशभर में गुरुवार को विजयादशमी का पर्व मनाया गया. वहीं अपने विधानसभा क्षेत्र सोनहत में आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री व भरतपुर सोनहत की भाजपा विधायक रेणुका सिंह ने विवादित बयान दिया है, जो राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है. मंच से रेणुका सिंह ने कहा, सरकार में भी रावण है और समाज में भी रावण रहते हैं, लेकिन रावण के अंत का संकल्प लेना पड़ता है. वहीं कांग्रेस ने सवाल उठाते कहा है कि विधायक रेणुका सिंह बताएं सरकार में रावण कौन हैं‌?

भाजपा विधायक रेणुका सिंह के बयान पर कांग्रेस के पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने कहा है कि जनता सवाल पूछ रही कि आपकी सरकार में कौन है वो रावण, जो जनता का हक निगल रहा है? अगर समाज में आपको रावण दिखता है तो बताइए किसके संरक्षण में पल रहा है वो रावण?

- Advertisement -
Latest News

श्रीराम नवमी पर नरेंद्र मोदी सरकार का तोहफा: पेट्रोल-डीजल की एक्साइज ड्यूटी में भारी कटौती – गोपाल मोदी

कोरबा। पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर आम जनता को बड़ी राहत देते हुए केंद्र सरकार द्वारा एक्साइज...

More Articles Like This