ब्रेकिंग न्यूज़ : कोरबा में चाकुबाजों का आतंक जारी , दिन दहाड़े नर्स पर चाकू से हमला,, मेडिकल कालेज में इलाज जारी

Must Read

कोरबा शहर में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। सीएसईबी चौक से पंप हाउस जाने वाले मार्ग पर एक 25 वर्षीय नर्स पर अज्ञात युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया।

जानकारी के अनुसार युवती एक पैथोलॉजी लैब में कार्यरत है और ड्यूटी खत्म कर अपने घर लौट रही थी। जैसे ही वह पंप हाउस कॉलोनी के पास पहुंची पीछे से आए दो युवकों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों ने हमलावरों को पकड़ने की कोशिश की लेकिन आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहे। गंभीर रूप से घायल युवती को तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

- Advertisement -
Latest News

हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा कनकेश्वर धाम, कोरबा कांवरिया संघ के महाभंडारे में उमड़ा आस्था का सैलाब

सावन के प्रत्येक सोमवार हजारों शिवभक्तों की सेवा, भक्ति और समर्पण का बना अनुपम संगमकोरबा। सावन मास की पावन...

More Articles Like This