कटघोरा से गोपालपुर सड़क की दुर्दशा — जनता परेशान, दुर्घटनाएं बढ़ीं, जिम्मेदार कौन?

Must Read

JB NEWS KORBA | रिपोर्ट – मनीष जायसवाल

कोरबा। कटघोरा से गोपालपुर मार्ग इन दिनों पूरी तरह जर्जर हो चुका है। जगह-जगह बड़े गड्ढे हो गए हैं, राखड़ की गाड़ियों के लगातार आवागमन और बरसात के कारण सड़क की हालत और भी खराब हो गई है। गड्ढों में पानी भर जाने से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिससे स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है।

इस मामले पर जब जिला पंचायत अध्यक्ष श्री पवन जी से JB NEWS ने बात की, तो उन्होंने कहा कि “बरसात के बाद सड़कों की मरम्मत का कार्य प्राथमिकता में रहेगा, जल्द ही सुधार कार्य किया जाएगा।”

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि लंबे समय से इस सड़क की मरम्मत नहीं की गई है। भारी वाहनों के लगातार दबाव से सड़क जगह-जगह धंस चुकी है। कई दुपहिया वाहन चालक इन गड्ढों में गिरकर घायल हो चुके हैं।

JB NEWS की टीम लगातार इस सड़क की स्थिति पर कवरेज कर रही है और सरकार व प्रशासन से निवेदन करती है कि जल्द से जल्द इस मार्ग की मरम्मत कर जनता को राहत दिलाई जाए।


JB NEWS KORBA — मनीष जायसवाल
जनता की आवाज़, सड़क से सरकार तक।

- Advertisement -
Latest News

कोरबा: नशा मुक्ति केंद्र में मरीज की मौत, परिजनों को नहीं दी सूचना – परिवार का हंगामा; पुलिस जांच शुरू ,देखिए विडिओ

कोरबा । छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के खरमोरा स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र में इलाज के दौरान एक मरीज की...

More Articles Like This