कलचुरी महोत्सव की तैयारी को लेकर जायसवाल भवन कोरबा में हुई महत्वपूर्ण बैठक

Must Read

कोरबा। कलचुरियों की कुलदेवी माँ महामाया देवी रतनपुर में आगामी 9 नवम्बर 2025 को आयोजित होने वाले कलचुरी महोत्सव की तैयारी को लेकर आज कोरबा स्थित जायसवाल भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।

बैठक में महोत्सव की व्यवस्थाओं, कार्यक्रम संचालन, समाज के अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने सहित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई।

बैठक में प्रमुख रूप से कलचुरी महोत्सव के संयोजक डॉ. सुनील जायसवाल (रतनपुर), श्री रामगोपाल डिक्सेना (जिलाध्यक्ष, जायसवाल स्वरवर्गीय समाज, कोरबा), श्री रमेश जायसवाल (जिलाध्यक्ष, कलचुरी समाज, बिलासपुर), श्री अशोक जायसवाल (जिला कोषाध्यक्ष, स्वरवर्गीय जायसवाल समाज, कोरबा), श्री संजय महोबे (प्रदेश सचिव, कलचुरी समाज, बिलासपुर), श्री महेन्द्र जायसवाल (जिलाध्यक्ष, कलचुरी युवा मंच, बिलासपुर), श्री कृष्णा जायसवाल (उपाध्यक्ष, कलचुरी युवा मंच, बिलासपुर) सहित कोरबा जिले के अनेक स्वजातीय बंधु एवं वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में सभी सदस्यों ने सामूहिक रूप से निर्णय लिया कि कलचुरी महोत्सव को भव्यता और परंपरागत रूप से मनाया जाएगा ताकि समाज की एकता, संस्कृति और देवी माँ महामाया के प्रति श्रद्धा का संदेश व्यापक रूप से फैल सके।

सभी पदाधिकारियों ने समाज के लोगों से इस महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की।

- Advertisement -
Latest News

पीएम मोदी की अपील के बाद भी जन समस्या निवारण शिविरों में फूंके जा रहे हजारों लीटर ईंधन, प्रदेश के विभिन्न जिलों में उतर...

कोरबा। मिडिल ईस्ट संकट के मद्देनजर पीएम नरेंद्र मोदी की अपील के बाद ईंधन के उपयोग में कमी लाने...

More Articles Like This