कोरबा स्टेशन से जुड़ी समस्याओं के समाधान को लेकर चेंबर ऑफ कॉमर्स का प्रतिनिधिमंडल रेलवे अधिकारियों से मिला

Must Read

कोरबा। आज छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज़ कोरबा का एक प्रतिनिधि मंडल रेलवे के जी.एम. श्री तरुण प्रकाश जी से मुलाकात कर कोरबा स्टेशन से संबंधित विभिन्न समस्याओं से उन्हें अवगत कराया।

बैठक के दौरान श्री तरुण प्रकाश जी ने प्रतिनिधिमंडल की सभी बातों को गंभीरता और ध्यानपूर्वक सुना तथा यह आश्वासन दिया कि सभी उठाए गए मुद्दों पर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी और जनहित से जुड़ी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज़ कोरबा के

  • अध्यक्ष संतोष अग्रवाल,
  • प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश सोनी,
  • महामंत्री गजानंद अग्रवाल,
  • कोषाध्यक्ष नितिन गुप्ता,
  • उपाध्यक्ष प्रेमचंद रामचंदानी,
  • सह कोषाध्यक्ष सुरेश चवलानी,
    तथा प्रमुख कार्यकर्ता कन्हैया कलवानी उपस्थित रहे।

प्रतिनिधिमंडल ने रेलवे प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा, जिसमें कोरबा स्टेशन के विकास, यात्री सुविधाओं में सुधार और व्यावसायिक परिवहन से जुड़ी मांगें रखी गईं।

- Advertisement -
Latest News

धान-चावल से बनी राखियों ने बटोरी सराहना, हुनर से आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़ रहीं स्व-सहायता समूह की दीदियां

स्थानीय संसाधनों से तैयार की अनूठी राखियां, कलेक्टर कुणाल दुदावत ने खरीदी राखियां और बढ़ाया महिलाओं का उत्साहकोरबा। आत्मनिर्भरता...

More Articles Like This