कोरबा। दीपावली पर्व के अवसर पर कोरबा नगर निगम आयुक्त श्री आशुतोष पांडे ने नगरवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि सभी सैरवासी और नगरवासी शांति, सौहार्द और खुशी के साथ दीपावली का त्यौहार मनाएं।
आयुक्त पांडे ने नागरिकों से अपील की कि पटाखे जलाते समय सावधानी बरतें, किसी प्रकार की दुर्घटना से बचें और चाइनीज सामानों का उपयोग न करें, बल्कि स्वदेशी उत्पादों को अपनाएं।
उन्होंने कहा कि दीपावली सुख, समृद्धि और प्रकाश का प्रतीक पर्व है। मां लक्ष्मी की कृपा सभी के जीवन में खुशहाली और उन्नति लेकर आए — यही कामना है।















