Bus Accident: अनियंत्रित बस पलटने से यात्री घायल, इलाज जारी

Must Read

बलरामपुर, 20 अक्टूबर 2025: जिले के दौरा पुलिस चौकी क्षेत्र में आज सुबह एक यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में लगभग 24 यात्री घायल हो गए हैं। बस रायगढ़ से झारखंड जा रही थी और कदौरा मिशन स्कूल के पास यह दुर्घटना हुई।

हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घायल यात्रियों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। घायलों की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है और बस चालक की हालात पर भी ध्यान दिया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में कहा जा रहा है कि बस ड्राइवर की लापरवाही या सड़क की खराब स्थिति के कारण बस अनियंत्रित हुई।

स्थानीय प्रशासन ने भी राहत कार्य में तेजी लाई है और घायलों को बेहतर उपचार देने का आश्वासन दिया है।

- Advertisement -
Latest News

कोरबा में व्यावसायिक प्रशिक्षकों की आवाज बुलंद, कलेक्टर को सौंपा 16 सूत्रीय ज्ञापन

मानदेय बढ़ाने से लेकर सेवा सुरक्षा तक की मांग, 1,029 प्रशिक्षकों के लंबित मानदेय के तत्काल भुगतान की मांगकोरबा।...

More Articles Like This