दिवाली पर कोरबा पुलिस का मानवता भरा पहल — वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के संग मनाई खुशियाँJB News Korba | Manish Jaiswal

Must Read

कोरबा। दिवाली के पावन अवसर पर कोरबा पुलिस ने एक अनोखी और भावनात्मक पहल करते हुए वृद्धजनों के बीच खुशियाँ बाँटी। प्रशांत वृद्ध आश्रम कुसमुंडा के टी.आई साहब एवं कोरबा के सी.एस.पी साहब सहित पुलिस टीम ने पहुंचकर वहां निवास कर रहे बुजुर्ग पुरुषों एवं महिलाओं से मुलाकात की, उनकी कुशलक्षेम पूछी और स्नेहपूर्वक संवाद किया।

इस अवसर पर सभी पुलिस अधिकारियों ने वृद्धजनों के साथ बैठकर भोजन भी किया। दीपावली जैसे त्योहार पर जब कई बुजुर्ग अपने परिवारों से दूर रहते हैं, तब कोरबा पुलिस ने उनके चेहरों पर मुस्कान लाकर यह साबित किया कि सेवा और संवेदनशीलता ही सच्ची दीपावली है।

वृद्धाश्रम के संचालकों ने कोरबा पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे बुजुर्गों को समाज से जुड़ाव और अपनापन महसूस हुआ।

कोरबा पुलिस का यह संवेदनशील चेहरा निश्चित रूप से समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

- Advertisement -
Latest News

SECL ब्लास्टिंग से नरईबोध गांव पर संकट, पुनर्वास में देरी और झूठी FIR का आरोप; पार्षद अमिला पटेल ने उपमुख्यमंत्री अरुण साव को सौंपा...

ग्रामीणों की सुरक्षा, मुआवजा और पुनर्वास की मांग; SECL गेवरा प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर भी उठाए गंभीर सवालकोरबा :- नगर...

More Articles Like This