घड़ी चौक में स्कूटी सवार की मौत, यात्री बस ने कुचला…

Must Read

रायपुर,21अक्टूबर । राजधानी रायपुर के घड़ी चौक में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक अज्ञात युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब एक तेज रफ्तार यात्री बस ने स्कूटी सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। अब तक मृतक युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। युवक के पास से कोई पहचान पत्र नहीं मिला है। हादसे के बाद बस चालक बस समेत मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने बस और चालक की तलाश शुरू कर दी है। इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है।

- Advertisement -
Latest News

छत्तीसगढ़ में पहली बार मिला ‘हाई-टेक’ हाइड्रोपोनिक गांजा:भिलाई में पुड़िया बनाकर बेचते 2 युवक गिरफ्तार, पानी में उगाया जाता है यह गांजा

दुर्ग-भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस ने 2 युवकों को गांजा और हाइड्रोपोनिक गांजा के साथ गिरफ्तार किया है।...

More Articles Like This