दीपावली के उत्सव में हुआ चौंकाने वाला हादसा, उड़ता रॉकेट स्कूटी पर जा गिरा, जलकर खाक हुई गाड़ी

Must Read

October 21, 2025

बिलासपुर : हादसों का क्या है, कभी भी घट जाते है, लेकिन सावधानी बरतना भी जरुरी होता है। मामला है सरकंडा थाना क्षेत्र के रिवर व्यू स्थान में दीपावली की रात पटाखेबाजी के दौरान बड़ा हादसा हो गया, इस घटना से हड़कम्प मच गया। आतिशबाजी के बीच एक रॉकेट दिशा भटकते हुए पास में खड़ी स्कूटी पर जा गिरा, जिससे स्कूटी में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया और कुछ ही मिनटों में वह जलकर खाक हो गई। स्कूटी का सिर्फढांचा ही बचा था।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, क्षेत्र में कुछ युवक जमकर पटाखे फोड़ रहे थे। इस दौरान एक रॉकेट उड़ते हुए पास में खड़ी स्कूटी पर गिरा और उसमें आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि मौके पर मौजूद लोग घबरा गए और तुरंत पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी। इस घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक स्कूटी पूरी तरह जल चुकी थी। हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

- Advertisement -
Latest News

🚨 ट्विशा शर्मा मौत मामले में CBI की जांच तेज, गिरिबाला सिंह के घर पहुंची टीम 🚨देखिए विडिओ

Twisha Sharma मौत मामले में जांच लगातार आगे बढ़ रही है। मामले की तह तक पहुंचने के लिए Central...

More Articles Like This