गुस्से में पति बना हैवान, पत्नी को मौत के घाट उतारा — वजह सुनकर सिहर उठेंगे आप…

Must Read

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक चौंकाने वाली वारदात सामने आई है। मामूली विवाद ने ऐसा भयावह रूप लिया कि एक पति ने अपनी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। वजह बस इतनी थी कि पत्नी ने रात का खाना नहीं बनाया था।

रात को हुआ विवाद, सुबह मिली लाश

मिली जानकारी के अनुसार, सूरजपुर जिले के भट्ठापारा थाना क्षेत्र का है। आरोपी की पहचान 38 वर्षीय अतवार सिंह के रूप में हुई है, जबकि मृतका का नाम मंगली बाई बताया जा रहा है। दोनों एक मकान में किराए पर रहते थे।

रविवार देर रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। बताया जाता है कि मंगली बाई ने उस दिन खाना नहीं बनाया था, जिससे नाराज होकर पति ने गुस्से में आकर उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी। पिटाई इतनी बेरहमी से की गई कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

पड़ोसियों को हुआ शक, तब हुआ खुलासा

अगले दिन सुबह जब आरोपी घर से निकल गया और मंगली बाई बाहर नहीं दिखी, तो पड़ोसियों को अनहोनी की आशंका हुई। जब वे घर के अंदर पहुंचे तो महिला अचेत अवस्था में पड़ी मिली। तुरंत उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

आरोपी गिरफ्तार, कबूला जुर्म

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। डीआईजी और एसएसपी सूरजपुर के निर्देश पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अतवार सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने हत्या की बात कबूल कर ली और बताया कि उसने गुस्से में यह कदम उठाया था क्योंकि पत्नी ने खाना नहीं बनाया था।

पुलिस जांच जारी

फिलहाल पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

- Advertisement -
Latest News

हाथियों के साथ खिलवाड़ पड़ा भारी, पत्थरबाजी और पटाखों से मचाई अफरा-तफरी, कार्रवाई की तैयारी

रायगढ़ जिले के घरघोड़ा वन परिक्षेत्र के ग्राम छर्रा टांगर में हाथियों को भगाने के दौरान कुछ बच्चों और...

More Articles Like This