रिवर रिव्यू कांड पर हरकत में आई बिलासपुर पुलिस, बीच सड़क हुई मारपीट का वीडियो हुआ था वायरल,दोनों पक्षों पर अपराध दर्ज…

Must Read

बिलासपुर। रिवर व्यू इलाके में हुई बीच सड़क मारपीट की घटना ने पूरे शहर में सनसनी फैला दी थी। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद लोगों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए और कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर नाराजगी जताई। लगातार बढ़ते जनदबाव और मीडिया रिपोर्टिंग के बाद आखिरकार पुलिस हरकत में आई और दोनों पक्षों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है।

बता दें कि, बीते रात रिवर रिव्यू इलाके में बदमाशों ने सड़क पर युवकों पर अचानक हमला कर दिया। आरोपियों ने पीड़ितों को जमीन पर उठा-उठाकर पटका और अधमरा छोड़कर फरार हो गए। आसपास मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे। पूरी घटना कैमरे में कैद होकर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सिविल लाइन पुलिस हरकत में आई। इस मामले में त्वरित जांच करते हुए दोनों पक्षों पर अलग-अलग अपराध पंजीबद्ध किए हैं। लाला राजक की रिपोर्ट पर नागेश बंजारे एवं विधि से संघर्षरत बालकों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 1265/25, धारा 126(2), 296, 351(2), 115(2), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं सार्थी खरे की रिपोर्ट पर लाला राजक एवं संदीप कश्यप के खिलाफ भी उन्हीं धाराओं में अपराध दर्ज हुआ है।

पुलिस ने बताया कि घटना में शामिल दो युवक नाबालिग (विधि से संघर्षरत बालक) हैं, जिनके खिलाफ भी विधिसम्मत कार्रवाई की गई है। मारपीट में दोनों पक्षों के युवकों को गंभीर चोटें आईं, विशेष रूप से पैरों में आई चोटों के कारण कुछ युवक चलने में असमर्थ हो गए थे। पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर चिकित्सीय परीक्षण कराया।

घटना के बाद पुलिस ने रिवर रिव्यू क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गश्त और पेट्रोलिंग बढ़ा दी है। सिविल लाइन थाना प्रभारी ने बताया कि इलाके में अब रात्रिकालीन गश्त के साथ-साथ सीसीटीवी मॉनिटरिंग भी तेज की जा रही है, ताकि असामाजिक तत्वों पर तत्काल नियंत्रण किया जा सके।

इस घटना के वायरल वीडियो ने पुलिस प्रशासन को सक्रिय कर दिया है। शहरवासियों का कहना है कि यदि पुलिस समय पर गश्त बढ़ाए और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करे, तो इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सकती है।

खबर का असर साफ दिखा— अब पुलिस ने इलाके में स्थायी रूप से अतिरिक्त जवान तैनात करने, सीसीटीवी कवरेज बढ़ाने और युवाओं में आपसी विवादों को रोकने के लिए “संवाद कार्यक्रम” शुरू करने की तैयारी की है। वहीं नगर निगम और स्थानीय समाजसेवी संगठन भी मिलकर रिवर रिव्यू क्षेत्र में “सुरक्षा जागरूकता अभियान” चलाने की योजना बना रहे हैं।

इस पूरे प्रकरण ने न केवल प्रशासन को जगाया है, बल्कि शहर के नागरिकों में भी आत्मसुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाई है। उम्मीद की जा रही है कि इस कार्रवाई से बिलासपुर में कानून-व्यवस्था को मजबूती मिलेगी और भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकेगा।

- Advertisement -
Latest News

राज्यपाल रमेन डेका सामूहिक विवाह कार्यक्रम में हुए शामिल, नवविवाहितों को दिया आशीर्वाद,देखिए विडिओ

कोरबा। राज्यपाल रमेन डेका आज कटघोरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ढपढप-बांकीमोंगरा में आयोजित दिव्य श्री हनुमंत कथा एवं 108 दिव्यांग एवं...

More Articles Like This