श्री सप्तदेव मंदिर में प्रत्येक माह की अमावस्या पर माँ श्री राणी सती दादी का भव्य संगीतमय मंगलपाठ किया जाता है। इसी तारतम्य में कार्तिक शुक्ल पक्ष की अमावस्या, दिनांक 21 अक्टूबर 2025 मंगलवार को मंदिर परिसर में माँ श्री राणी सती दादी का भव्य मंगलपाठ संपन्न हुआ। इस दिन मंदिर में अन्नकूट, गोवर्धन पूजा भी थी एवं दीपावली मिलन समारोह का भी आयोजन किया गया था।
मंदिर में दोपहर 2.00 बजे से 4.30 बजे तक दादी जी का संगीतमय मंगलपाठ बड़े ही श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में मंगलपाठी बहनें अपने पारंपरिक परिधान नथ, चूड़ा, चुनरी आदि धारण कर मंदिर में उपस्थित थीं। सभी बहनों ने एक लय, एक राग और अनुशासन के साथ अत्यंत मनमोहक संगीतमय मंगलपाठ प्रस्तुत किया। इसके पश्चात आरती संपन्न हुई तथा प्रसाद वितरिता किया गया, तत्पश्चात मंगलपाठी बहनों ने गोवर्धन पूजा, अन्नकूट एवं दीपावली उत्सव की एक-दूसरे को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।
मंदिर के प्रमुख ट्रस्टी श्री अशोक मोदी ने इस अवसर पर उपस्थित सभी मंगलपाठी बहनों के प्रति आभार व्यक्तक्त किया तथा मंदिर में आयोजित होने वाले आगामी कार्यक्रमों की जानकारी प्रदान की।
श्री सप्तदेव मंदिर में अन्नकूट, गोवर्धन पूजा एवं दीपावली मिलन समारोह पर माँ श्री राणी सती दादी का मंगलपाठ धूमधाम से सम्पन्न
Must Read
- Advertisement -















