मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने किया रायगढ़, खरसिया, सक्ती और जांजगीर-चांपा न्यायालयों का औचक निरीक्षण

Must Read

रायगढ़, 24 अक्टूबर 2025। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा आज रायगढ़ पहुंचे और वहां से लौटते समय खरसिया, सक्ती तथा जिला न्यायालय जांजगीर-चांपा का भी औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ रजिस्ट्रार जनरल रजनीश श्रीवास्तव, संयुक्त रजिस्ट्रार कम पीपीएस एम.वी.एल.एन. सुब्रहमन्यम और प्रोटोकॉल अधिकारी आर.एस. नेगी उपस्थित रहे।

दीपावली अवकाश के दौरान भी मुख्य न्यायाधीश ने न्यायालयीन व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से निरीक्षण किया। रायगढ़ में उन्होंने अधिवक्ताओं और न्यायिक अधिकारियों से भेंट की तथा लंबित मामलों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

खरसिया में नए न्यायालय भवन का निरीक्षण करते हुए उन्होंने पार्किंग क्षेत्र में प्रकाश व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। सक्ती न्यायालय में उन्होंने विभिन्न कक्षों और अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया।

दौरे के अंत में मुख्य न्यायाधीश ने जिला न्यायालय जांजगीर-चांपा का निरीक्षण किया और न्यायिक अधिकारियों को मामलों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने साफ-सफाई और समुचित व्यवस्था पर संतोष जताया।

मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा के निरंतर प्रयासों से राज्य की न्यायिक व्यवस्था में सकारात्मक और पारदर्शी परिवर्तन देखने को मिल रहा है।

- Advertisement -
Latest News

कोरबा की कुसमुंडा खदान में फिर मौत: डंपर हादसे में कर्मचारी की गई जान,देखिए विडिओ

कोरबा, 21 जून। जिले की एसईसीएल कुसमुंडा खदान में लगातार हो रहे हादसों ने कर्मचारियों के सब्र का बांध...

More Articles Like This