UP BREAKING : पिता की हरकत से अफसर बेटा शर्मशार, रंगरेलियां मनाने पहुंचा था पकड़ाया

Must Read

यूपी,25अक्टूबर । बागपत में ऐसी घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को सन्न कर दिया. एक सरकारी अफसर के पिता को मोहल्ले के लोगों ने एक महिला के सा आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ लिया. जैसे ही लोगों ने कमरे का दरवाजा खुलवाया, अंदर का नजारा देख सभी के होश उड़ गए. इसके बाद मौके पर जमकर हंगामा हुआ. भीड़ ने उस व्यक्ति को घेर लिया और माफी मंगवाई. इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

यह मामला बागपत के एक मोहल्ले का है. यहां लोगों को एक घर के अंदर से संदिग्ध आवाजें सुनाई दीं. कुछ देर तक जब आवाजें आती रहीं, तो लोगों को शक हुआ. उन्होंने मोबाइल कैमरे चालू किए और दूसरे रास्ते दीवार पर चढ़कर वीडियो बना लिया. इसके बाद दरवाजा खटखटाने लगे. काफी देर बाद जब दरवाजा खुला तो अंदर एक व्यक्ति एक महिला के साथ मौजूद था. दोनों को देखकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा.

भीड़ ने तुरंत दोनों को बाहर निकाला. मौके पर मौजूद लोगों ने उस व्यक्ति को फटकार लगाई. इस दौरान वह बार-बार हाथ जोड़कर माफी मांगता दिखाई दिया. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि मोहल्ले के लोग उस व्यक्ति को डांटते हुए कह रहे हैं कि अब दोबारा यहां मत दिखना. वीडियो में लोगों को यह कहते भी सुना जा सकता है कि यह व्यक्ति इससे पहले भी अलग-अलग महिलाओं के साथ इसी घर में आता-जाता देखा गया था, लेकिन इस बार मोहल्ले वालों ने इसे रंगे हाथों पकड़ लिया.

घटना के बाद किसी ने वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जो अब वायरल हो रहा है. वीडियो में उस व्यक्ति को सिर झुकाए हाथ जोड़ते हुए माफी मांगते देखा जा सकता है, जबकि आसपास खड़े लोग उसे खरी-खोटी सुना रहे हैं. इलाके में अब इस घटना की खूब चर्चा हो रही है. इस व्यक्ति की बेटी पश्चिम बंगाल में एसडीएम के पद पर है. हालांकि इस मामले को लेकर पुलिस के पास अब तक कोई औपचारिक शिकायत नहीं पहुंची है.

- Advertisement -
Latest News

पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़ अरुण देव गौतम का रायगढ़ जिला भ्रमण,देखिए विडिओ

रायगढ़, 06 अप्रैल। छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक  अरुण देव गौतम जिला रायगढ़ के प्रवास पर हैं। अपने भ्रमण के...

More Articles Like This