Monday, February 16, 2026

बुका डैम में डुबे युवक की लगभग 24 घंटे बाद मिली लाश * मित्रो ने की थी बचाने की कोशिश……..

Must Read

कोरबा जिले के बांगो थाना क्षेत्र अंतर्गत बुका पिकनिक स्पॉट पर मछली पालन के काम में लगे एक युवक की डूबने से मृत्यु हो गई। 24 अक्टूबर की सुबह फाउटिंग हाउस से लौटते समय आशीष मरावी (24 साल) गहरे पानी में गिर गया था। उसका शव लगभग 24 घंटे बाद मिला है। 20 फीट गहराई से उसका शव बाहर निकाला गया।

पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है घटना के बाद वहां मौजूद 2 मित्रो ने उसे बचाने के लिए पानी में छलांग लगाई थी, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मृतक आशीष रतनपुर के मेलनाडीह खुंटाघाट का रहने वाला बताया जा रहा हैं और बुका के कॉटेज हाउस में रहता था। वह महिला समिति द्वारा संचालित मछली पालन इकाई में कार्यरत था।

जानकारी के अनुसार आशीष अपने दो अन्य साथियों के साथ बुका डैम पर रस्सी के सहारे फाउटिंग हाउस पर काम करने गया था। काम खत्म होने के बाद तीनों कर्मचारी रस्सी के सहारे वापस लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक आशीष मरावी की तबीयत बिगड़ी और वह गहरे पानी में गिर गया। उसे बचाने के लिए उसके दो मित्रो ने भी पानी में छलांग लगाई, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। काफी खोजबीन के बाद भी जब वह नहीं मिला, तब इसकी सूचना बांगो थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी ली।

जिला प्रशासन द्वारा नगर सेवा के गोताखोरों की टीम को बुलाया गया। 8 सदस्यीय टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद उक्त रेस्क्यू टीम को कांटे के सहारे लगभग 20 फीट नीचे उसका शव मिला, जिसे ऊपर खींचा गया।
बांगो थाना प्रभारी राजेंद्र राठौर ने बताया कि आशीष मरावी के साथियों और परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं। बयानों के अनुसार आशीष की अचानक तबीयत खराब हुई और वह पानी में गिर गया, जिससे यह हादसा हुआ। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

- Advertisement -
Latest News

शिव आरती, दीपोत्सव और भव्य आतिशबाजी के साथ उद्योगमंत्री लखन देवांगन ने किया – पाली महोत्सव 2026 का शुभारंभ

कोरबा 15 फरवरी 2026/ ऐतिहासिक नगरी पाली में आज रविवार को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर पाली महोत्सव 2026...

More Articles Like This