Sunday, February 15, 2026

पत्थलगांव में हुआ आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत विधानसभा स्तरीय सम्मेलन का आयोजन..सांसद,विधायक,प्रदेश उपाध्यक्ष,जि.पं.अध्यक्ष ने की शिरकत

Must Read

पत्थलगांव – पत्थलगांव शहर के अग्रसेन भवन में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत विधानसभा स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया।जिसमें वक्ताओं ने स्वदेशी अपनाने हेतु समस्त जन समूह को आह्वाहन किया

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम यहां स्वदेशी संकल्प के लिए एकत्रित हुए है यह संकल्प एक नारा नहीं बल्कि आत्मनिर्भर और विकसित भारत की नीव है यह एक आह्वाहन है कि हम अपने देश में बने उत्पादों को अपनाएं,अपनी संस्कृति को गले लगाए और अपने देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करें। हर घर स्वदेशी घर-घर स्वदेशी हमारा मंत्र है,हमारा लक्ष्य है और हमारी शक्ति है।

जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने कहा कि देश में स्वदेशी को बढ़ावा देने के लिए हमें एक बार फिर पंच प्रण लेना होगा यह पंच परिवर्तन समाज को एक नई दिशा देंगे जिनका हमें सामूहिक रूप से पूर्ण स्वदेशी अपनाने के लिए पालन करने की आवश्यकता भी है हम सभी को कुटुंब प्रबोधन,सामाजिक समरसता,पर्यावरण संरक्षण,स्व-बोध और नागरिक कर्तव्य को ध्यान में रखकर स्वदेशी में आगे बढ़ना होगा हमें अपने-अपने प्रतिष्ठानों में बोर्ड लगाना चाहिए कि गर्व से कहो यह स्वदेशी है और हमारे भारत देश में बनी हुई चीजों को ही अधिक महत्व देते हुए उसे विक्रय भी करना चाहिए

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने कहा कि आज हमें सभी से स्वदेशी के संकल्प पर चर्चा का सौभाग्य मिला है स्वदेशी केवल आर्थिक क्षेत्र में ही नहीं अपितु हमारी संस्कृति और आत्मा का हिस्सा है हम विदेशी वस्तुओं के पीछे भागने की बजाए अपनी जड़ों को पहचान रहे हैं और स्वदेशी अपनाकर भारत को मजबूत बना रहे हैं आज जब भारत आत्मनिर्भरता की राह में चल रहा है तब हम सभी को समझना होगा कि देश का भविष्य मेक इन इंडिया और मेड बाय इंडियंस में ही है हम आप सभी आज आह्वाहन करते हैं कि लोकल फ़ॉर वोकल बने। अपने उद्योग,अपने कारीगर और अपने किसानों का समर्थन करें।

पत्थलगांव विधायक गोमती साय ने कहा कि यह अभियान देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने जारी किया है यह अभियान स्वदेशी आंदोलन कोई सदियों पुराना अवशेष नहीं है बल्कि एक ऐसा अभियान है जो भविष्य को मजबूत करता है और इसका नेतृत्व समाज विशेष कर युवाओं को करना चाहिए देश के युवा स्वदेशी,स्वभाषा और स्वभूषा को बढ़ावा देकर विकास की नहीं ऊंचाइयों पर ले जाने में अपनी सहभागिता दर्ज कराए। आइए हम सब मिलकर या प्रतिज्ञा ले कि हम स्वदेशी अपनाएंगे,हम गर्व से कहेंगे यह स्वदेशी है,हम अपने देश को आत्मनिर्भर भारत बनाएंगे,हमारा लक्ष्य है कि हर घर स्वदेशी घर-घर स्वदेशी का संदेश पहुंचे आप सभी से हमारा आग्रह है कि इस संकल्प को गांव-गांव गली गली पहुंचाएं हर घर में स्वदेशी की अलख जगाए।

उक्त कार्यक्रम को अन्य वक्ता सांसद राधेश्याम राठिया,राज्य मंत्री सुरेंद्र बेसरा,कार्यक्रम के प्रभारी उपेंद्र यादव,सह प्रभारी शंकर गुप्ता ने भी संबोधित किया,मंच संचालन जिला मंत्री आनंद शर्मा ने किया और प्रमुख रूप से जिला महामंत्री मनीष अग्रवाल,उपाध्यक्ष हेमवती भगत,सुनील अग्रवाल,अनिल मित्तल,हरजीत सिंह भाटिया,उमाशंकर भगत,जिला पंचायत सदस्यगण,जनपद अध्यक्षगण-उपाध्यक्ष व सदस्यगण,नगर पालिका के अध्यक्ष उपाध्यक्ष सदस्य गण भाजपा के मंडल व समस्त मोर्चा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष व पदाधिकारी गण और क्षेत्र से बड़ी संख्या में आए ग्रामीण जन मौजूद रहे।

- Advertisement -
Latest News

बुलडोजर चला नक्सलियों के स्मारक पर , देखिए वीडियो

नक्सलियों के आधार स्तम्भ पर एक बार फिर बड़ी कार्रवाई हुई है। सुकमा जिले के बुर्कलंका में वर्ष 1998...

More Articles Like This