हो सकता है अब आपके घर नहीं होगी गैस सिलेंडर की होम डिलिवरी, जान लें ये खबर….।

Must Read

रायपुर : आमतौर पर सुरक्षा की दृष्टि उपभोक्ता गैस सिलिंडर की घर पहुंच सेवा का लाभ उठता है, ऐसे में यदि आपके घर में भी सिलेंडर की होम डिलिवरी हो रही है, तो आपको सचेत होने की जरूरत है, क्योंकि हो सकता है कि इस घर पहुँच सेवा में बाधा पहुंचे और आपको सिलेंडर के लिए भटकना पड़े, क्योंकि अब कर्मचारियों ने कमीशन बढ़ाने की मांग न पूरी होने पर घर पहुँच सेवा बंद करने की चेतावनी दी है। जिससे उपभोक्ताओं के लिये मुश्किल खड़ी हो सकती है।

एचपीसीएल, बीपीसीएल और इंडियन ऑयल के गैस वितरक कमीशन न बढ़ाए जाने से नाराज हैं और विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांग नहीं मानी गई, तो 6 नवंबर से गैस सिलेंडर की घर पहुँच सेवा बंद कर दी जाएगी। इससे ग्राहकों को समय पर सिलेंडर नहीं मिलेगा, जिससे उनकी परेशानी बढ़ेगी। जिसको लेकर कम्पनियों ने अभी तक कोई कदम नहीं उठाया है।

एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन के अनुसार, विरोध के पहले चरण में गैस एजेंसी संचालक और स्टाफ काली पट्टी बांधकर काम कर रहे हैं। वहीँ अब ग्राहकों की सुविधा के लिए तीन चरणों में आंदोलन किया जा रहा है। दूसरे चरण में 29 अक्टूबर को शाम 7 बजे राज्यभर के जिला मुख्यालयों में मशाल और मोमबत्ती जलाकर प्रदर्शन होगा। तीसरे चरण में 6 नवंबर से “नो मनी, नो इंडेंट” नीति अपनाई जाएगी, यानी सिलेंडर के लिए एडवांस राशि जमा नहीं की जायेगी। यदि मांगें नहीं मानी गईं, तो अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू होगी और घर पहुँच सेवा पूरी तरह से बंद हो जायेगी। जिसका प्रभाव सीधा उपभोक्ताओं पर पड़ेगा।

यहाँ रायपुर जिले में ही तीनों कंपनियों के 3 लाख से अधिक ग्राहक हैं। सेवा बंद होने से नवंबर के पहले सप्ताह में लोगों को भारी असुविधा होगी। इससे राज्यभर में लाखों ग्राहक भी प्रभावित होंगे। वहीँ इस मामले में डिस्ट्रीब्यूटर्स का कहना है कि उनका कमीशन नहीं बढ़ाया जा रहा, जबकि डीजल, स्टाफ की सैलरी और बिजली बिल जैसे खर्चों में भारी वृद्धि हुई है। ऐसे में कम्पनियां क्या कदम उठायेंगी, वह देखना होगा।

- Advertisement -
Latest News

कोरबा: नशा मुक्ति केंद्र में मरीज की मौत, परिजनों को नहीं दी सूचना – परिवार का हंगामा; पुलिस जांच शुरू ,देखिए विडिओ

कोरबा । छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के खरमोरा स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र में इलाज के दौरान एक मरीज की...

More Articles Like This