छठ पूजा का आज तीसरा दिन: कोरबा के घाटों पर जगमगाहट, सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम

Must Read

कोरबा।    चार दिवसीय छठ पर्व का आज तीसरा दिन है। आज शाम व्रती महिलाएं अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करेंगी। वहीं, कल सुबह उदयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ यह महापर्व संपन्न होगा।

छठ पर्व को लेकर कोरबा शहर में श्रद्धा और आस्था का माहौल देखने को मिल रहा है। सभी घाटों को आकर्षक रोशनी से सजाया गया है। छठी मइया के गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है। शहर के मुख्य घाटों रानी सागर, अशोक वाटिका, देवरानी तालाब, एनटीपीसी तालाब और सीएसईबी तालाब पर विशेष सजावट की गई है। शाम और सुबह के अर्घ्य के दौरान व्रतियों को पर्याप्त रोशनी मिले, इसके लिए लाइटें और जनरेटर लगाए गए हैं।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस बल और गोताखोरों की टीम को तैनात किया गया है। भीड़-भाड़ के दौरान किसी प्रकार की अनहोनी से बचाव के लिए घाटों के किनारों पर बांस-बल्लियों से बैरिकेडिंग की गई है।

जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे निर्धारित घाटों पर ही पूजा-अर्चना करें और जलाशयों में अधिक गहराई तक न जाएं। छठ व्रतियों की सुविधा के लिए सफाई व्यवस्था, रोशनी और जल निकासी के विशेष इंतजाम भी किए गए हैं। प्रशासन और नगर निगम के अधिकारी लगातार घाटों का निरीक्षण कर रहे हैं ताकि पर्व के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।

- Advertisement -
Latest News

कोरबा की कुसमुंडा खदान में फिर मौत: डंपर हादसे में कर्मचारी की गई जान,देखिए विडिओ

कोरबा, 21 जून। जिले की एसईसीएल कुसमुंडा खदान में लगातार हो रहे हादसों ने कर्मचारियों के सब्र का बांध...

More Articles Like This