Saturday, February 14, 2026

प्रशासन की लापरवाही से भड़की महिला — क्रांति बाई ने फर्जीवाड़े के खिलाफ लिख दी “क्रांति”देखिए विडिओ

Must Read

सागर। जमीन के कागजों में अपना नाम न जुड़ने से नाराज़ छोटी बाई उर्फ़ क्रांति बाई का गुस्सा प्रशासन पर टूट पड़ा। पिता की फौती (मृत्यु उपरांत नामांतरण) में अपना नाम दर्ज कराने के लिए महीनों से तहसील और राजस्व कार्यालयों के चक्कर लगा रही महिला ने जब कोई सुनवाई नहीं देखी, तो उसका सब्र जवाब दे गया।

विडिओ देखने के लिए लिंक पर क्लिक कीजिए

जानकारी के अनुसार, क्रांति बाई ने आरोप लगाया कि नाम दर्ज न किए जाने में जनपद सदस्य राघवेंद्र सिंह लोधी की भूमिका रही। इसी नाराज़गी में उन्होंने कथित तौर पर लोधी की कार पर पत्थर फेंक दिया, जिससे वाहन को नुकसान पहुँचा।

यह घटना न केवल प्रशासनिक लापरवाही को उजागर करती है, बल्कि इस बात पर भी सवाल खड़े करती है कि आखिर एक आम महिला को अपनी वैध ज़मीन पर हक़ दिलाने में सिस्टम इतना नाकाम क्यों रहा?

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि तहसील कार्यालय में फौती और नामांतरण जैसी प्रक्रियाएँ महीनों तक लटकी रहती हैं, जिससे आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वहीं प्रशासनिक सूत्रों ने बताया कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -
Latest News

एक्सीडेंट से दोहरा सदमा: रॉन्ग साइड से ट्रेलर घर के आंगन में घुसने से बर्तन धो रही गर्भवती महिला की मौके पर मौत, ग्रामीणों...

कोरबा। हरदीबाजार के मुड़ापार बाजारपारा में रॉन्ग साइड से आए ट्रेलर के सड़क किनारे घर के आंगन में घुसने...

More Articles Like This