प्रदेश संगठन महामंत्री श्री पवन साय और जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने माँ सिद्धिदात्री के दर पर टेका शीश, देवपहरी प्रवास बना प्रेरणा और आत्मिक शांति का प्रतीक

Must Read

प्रदेश संगठन महामंत्री श्री पवन साय और भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने गौमुखी सेवाधाम में भरी आस्था की ऊर्जा, माँ सिद्धिदात्री के चरणों में किया नमन।

कोरबा। अपने दो दिवसीय कोरबा प्रवास पर आए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री माननीय श्री पवन साय जी ने रविवार को गौमुखी सेवाधाम देवपहरी का भ्रमण किया। इस विशेष अवसर पर उनके साथ भाजपा के उर्जावान जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी जी भी मौजूद रहे।

माननीय श्री साय जी ने माँ सिद्धिदात्री के दर्शन कर भारत माता एवं महापुरुषों की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। इस दौरान जिला संगठन प्रभारी श्री गोपाल साहू एवं जिला कोषाध्यक्ष श्री अजय पांडेय भी उनके साथ रहे।

प्राकृतिक सौंदर्य और आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण गौमुखी सेवाधाम देवपहरी का यह भ्रमण अत्यंत प्रेरणादायी एवं आत्मिक शांति प्रदान करने वाला सिद्ध हुआ। भाजपा संगठन के प्रति समर्पण, अनुशासन और आस्था का संदेश देता यह प्रवास कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा स्रोत बन गया है।

- Advertisement -
Latest News

🚨 ट्विशा शर्मा मौत मामले में CBI की जांच तेज, गिरिबाला सिंह के घर पहुंची टीम 🚨देखिए विडिओ

Twisha Sharma मौत मामले में जांच लगातार आगे बढ़ रही है। मामले की तह तक पहुंचने के लिए Central...

More Articles Like This