“मोदी की गारंटी लागू करो” अभियान के तहत ज्ञापन सौंपा गया

Must Read

कोरबा — छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ, जिला शाखा कोरबा के अध्यक्ष श्री विनय सोनवानी के नेतृत्व में प्रांतीय निकाय के आह्वान पर आज जिला कार्यालय में ज्ञापन सौंपा गया। यह ज्ञापन माननीय मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव के नाम से डिप्टी कलेक्टर श्री मनोज बंजारे को सौंपा गया।

ज्ञापन के माध्यम से कर्मचारियों एवं पेंशनरों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मांगों पर पुनः ध्यान आकर्षित कराया गया।

मुख्य मांगें इस प्रकार हैं —

  1. छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों एवं पेंशनरों को केंद्रीय कर्मचारियों की भांति देय तिथि से महंगाई भत्ता एवं पेंशनरों को महंगाई राहत दी जाए। साथ ही डीए एरियर्स को जीपीएफ खाते में समायोजित किया जाए।
  2. सेवा निवृत्ति पर 240 दिनों के स्थान पर 300 दिनों का अवकाश नगदीकरण का आदेश जारी किया जाए।
  3. संविदा, दैनिक एवं अनियमित कर्मचारियों को रिक्त पदों पर नियमित किया जाए तथा सेवा सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
  4. सभी संवर्गों के अधिकारी-कर्मचारियों को सेवा काल में चार स्तरीय वेतनमान का लाभ शीघ्र प्रदान किया जाए।
  5. सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति को दूर किया जाए।
  6. शिक्षक/लिपिक सहित विभिन्न संवर्गों की वेतन विसंगति दूर करने हेतु गठित समिति का प्रतिवेदन शीघ्र प्रकाशित कर लागू किया जाए।
  7. शिक्षक एल.बी. संवर्ग को प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा गणना का लाभ दिया जाए।
  8. उत्तर प्रदेश की तर्ज पर कर्मचारियों एवं पेंशनरों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा एवं बोनस प्रदान किया जाए।
  9. अनुकंपा नियुक्ति की 10 प्रतिशत सीलिंग समाप्त कर, सभी पात्रों को अनुकंपा नियुक्ति दी जाए।

इस अवसर पर संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे जिनमें —
श्री एस.के. पाठक, प्रभाष शर्मा, अजय पांडेय, गोपाल प्रजापति, चेतन राठौर, एन.के. राजवाड़े, के.एल. डहरिया, तीज राम कुर्रे, रामकपूर कुर्रे, मनोहर सिंह कंवर, संतोष कुमार साहू, तारकेश मिश्रा, संतोष यादव, शैलेन्द्र नंदी, सत्य ज्योति महिलांगे, रुद्र शरण साहू, रामनारायण श्रीवास, विजय जांगड़े, संजय पटेल, पवन लाल जोसी, वीरेंद्र राठौर, जेठू राम परस्ते, अरुण साहू, अनिल कैवर्त, सुरजीत जांगड़े, अमरजीत बघेल, दिलीप देवांगन, संतोष बोधा, दीपक गभेल, अमर सिंह पैकरा, फेकू लाल साहू, रामनारायण साहू, रामचरण साहू, उमेश पटेल, पन्ना लाल पटेल, फारेम डहरिया, अशोक नायक, सतीश भारद्वाज, हीरा राम पटेल सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे।

कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन श्री के.एल. डहरिया द्वारा किया गया।

📍स्थान: कोरबा
📅 तिथि: 29 अक्टूबर 2025

- Advertisement -
Latest News

बचपन का टिकट” के साथ फिर खिलखिलाएंगी मातृशक्तियाँ, अशोक वाटिका में 12 अप्रैल को बड़ा आयोजन,देखिए विडिओ

कोरबा | जीवन की भागदौड़ और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच अक्सर महिलाएं अपने शौक और उस ‘नटखट बचपन’ को पीछे...

More Articles Like This