कोरबा। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आज नगर पालिका निगम कोरबा परिसर में एकता शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर निगम के अपर आयुक्त श्री विनय मिश्रा ने सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम में उपस्थित कर्मचारियों ने देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने का संकल्प लिया। श्री मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर यह दिन हमें देश की एकता और भाईचारे को बनाए रखने की प्रेरणा देता है।
इस अवसर पर निगम के विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सादगीपूर्ण वातावरण में किया गया।
JB News Korba
Manish Jaiswal















