श्री श्याम जन्मोत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए बाबा के दर्शन,देखिए विडिओ

Must Read

कोरबा।
श्री श्याम मंदिर कोरबा में शनिवार को श्री श्याम जन्मोत्सव बड़े ही भव्य और श्रद्धा भाव से मनाया गया। मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। दोपहर तक मंदिर के बाहर तक लंबी लाइनें लग गईं। अनुमानित 15 से 20 हजार भक्तों ने बाबा श्याम के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया

पूरे दिन मंदिर परिसर में भक्ति, आरती, भोग और भंडारे का आयोजन किया गया। समिति के सदस्यों द्वारा श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण की समुचित व्यवस्था की गई थी। भक्तों ने दिनभर “जय श्री श्याम” के जयकारों के साथ वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

कार्यक्रम में बाहर से आए कलाकारों ने भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी, जिन पर कोरबा के भक्त रातभर भक्ति के सागर में डूबे रहे। मंदिर समिति ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी जन्मोत्सव को भव्य रूप में आयोजित किया गया, ताकि अधिक से अधिक भक्त बाबा श्याम के दर्शन का लाभ ले सकें।

समिति के पदाधिकारियों, पूर्व अध्यक्षों और प्रमुख सदस्यों ने बताया कि कोरबा का श्री श्याम मंदिर प्रदेश ही नहीं, बल्कि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी आस्था का केंद्र है।

जय श्री श्याम!

- Advertisement -
Latest News

भक्ति के बीच ईमानदारी का उजाला: कथा स्थल में मिला 3 लाख का सोने का चेन लौटाकर महिलाओं ने जीता दिल

आदर्श नगर की प्रीति मिश्रा और रेणु गुप्ता ने पेश की सत्यनिष्ठा की मिसाल, पत्रकार ओम गवेल और समिति...

More Articles Like This