मुख्यमंत्री के फ्लैक्स को निगम के अधिकारियों ने दिया पशु वाहन में स्थान,नगर निगम की बड़ी लापरवाही आई सामने, भाजपाइयों में दिखा आक्रोश

Must Read

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के फ्लेक्स को कोरबा नगर निगम द्वारा पशु ट्रॉली में ले जाया जाना अब चर्चा का विषय बन गया है। यह फोटो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, और लोग नगर निगम की लापरवाही पर जमकर मजे ले रहे हैं, शहरवासियों ने निगम प्रशासन की इस कार्यप्रणाली पर कड़ी नाराजगी जताई है। बताया जा रहा निगम के अश्वनी दास इंजीनियर के द्वारा पशु वाहन से फ्लैस ले जाने को कहा गया था

मामला तब सामने आया जब नगर निगम की ट्रॉली में मुख्यमंत्री के फ्लेक्स को खुले आम पशु ले जाने वाले वाहन में रखकर घंटाघर ओपन थिएटर स्थित मैदान में ले जाया जा रहा था जहां आज से राज्य उत्सव का आयोजन होना है। लोगों का कहना है कि कम से कम मुख्यमंत्री जैसे संवैधानिक पद पर आसीन व्यक्ति के सम्मान में फ्लेक्स को ढक कर या किसी उपयुक्त वाहन से भेजा जा सकता था।

वहीं यह बात भी गौर करने योग्य है कि नगर निगम कोरबा के महापौर भी भाजपा से हैं और शहर विधायक और शासन में मंत्री भी कोरबा के हैं, राज्य के मुख्यमंत्री भी भाजपा पार्टी से आते हैं। ऐसे में पार्टी के ही मुख्यमंत्री के चित्र और फ्लेक्स को इस तरह ले जाना कई सवाल खड़े करता है।

शहरवासियों ने सवाल उठाया है
क्या नगर निगम के पास उचित साधन नहीं हैं? या फिर यह कार्य प्रशासनिक लापरवाही का उदाहरण है?लोगों का मानना है कि यह घटना कोरबा नगर निगम की संवेदनहीनता और विवेकहीनता को दर्शाती है, जिससे शहर की छवि पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।अब देखना यह होगा कि नगर निगम आयुक्त इस मामले में क्या स्पष्टीकरण देते हैं और क्या जिम्मेदारी तय की जाती है

- Advertisement -
Latest News

बचपन का टिकट” के साथ फिर खिलखिलाएंगी मातृशक्तियाँ, अशोक वाटिका में 12 अप्रैल को बड़ा आयोजन,देखिए विडिओ

कोरबा | जीवन की भागदौड़ और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच अक्सर महिलाएं अपने शौक और उस ‘नटखट बचपन’ को पीछे...

More Articles Like This