राज्योत्सव में उमड़ी देशभक्ति और संस्कृति की झलक, जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी बोले, यह राज्य माँ धरती की सेवा, मेहनतकश किसानों और आम नागरिकों के योगदान से आगे बढ़ा हैं

Must Read

छत्तीसगढ़ की 25 वर्षों की गौरवशाली यात्रा हमारे परिश्रम, संस्कृति और समृद्धि की कहानी हैं – श्री गोपाल मोदी

कोरबा में राज्योत्सव समारोह का हुआ भव्य आगाज, उमड़ा जनसैलाब।

कोरबा। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर आज जिला मुख्यालय स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर ओपन थियेटर, घंटाघर चौक में भव्य राज्योत्सव समारोह का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन कटघोरा विधायक श्री प्रेमचंद पटेल, भारतीय जनता पार्टी के उर्जावान जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी एवं महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों की गरिमामय उपस्थिति रही।

अतिथियों ने विभागीय प्रदर्शनी स्टॉलों का अवलोकन किया एवं राज्य सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी ली। कार्यक्रम स्थल पर विकास यात्रा को रेखांकित करती आकर्षक झांकियाँ, शिल्पकला एवं स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रही।

यह राज्य माँ धरती की सेवा, मेहनतकश किसानों, कर्मनिष्ठ अधिकारियों और आम नागरिकों के योगदान से आगे बढ़ा हैं – श्री गोपाल मोदी

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने जिलेवासियों को राज्योत्सव की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा की छत्तीसगढ़ की 25 वर्षों की गौरवशाली यात्रा हमारे परिश्रम, संस्कृति और समृद्धि की कहानी है। यह राज्य माँ धरती की सेवा, मेहनतकश किसानों, कर्मनिष्ठ अधिकारियों और आम नागरिकों के योगदान से आगे बढ़ा है। आज आवश्यकता है कि हम सब मिलकर ‘विकसित छत्तीसगढ़, विकसित भारत’ के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के संकल्प को साकार करें। कोरबा जिला प्राकृतिक संसाधनों और मानवीय क्षमता से सम्पन्न है, यदि हर नागरिक एकजुट होकर आगे बढ़े तो यह जिला प्रदेश ही नहीं, देश का मॉडल जिला बन सकता है। जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने युवाओं से नवाचार और सेवा भावना के साथ प्रदेश के निर्माण में भागीदारी की अपील की।

इनकी गरिमामय उपस्थित में आयोजित हुआ कार्यक्रम

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह, युवा मोर्चा जिला महामंत्री नरेन्द्र देवांगन, एम.आई.सी. सदस्य हितानंद अग्रवाल, जिला कोषाध्यक्ष अजय पांडेय, राजेन्द्र पांडेय, जिला उपाध्यक्ष लक्की नंदा, जिला मंत्री विवेक मार्कण्डेय, जिला मीडिया प्रभारी अर्जुन गुप्ता, जिला सह प्रभारी शैलेन्द्र यादव, प्रदीप सिंह, नीरज ठाकुर, राकेश नागरमल अग्रवाल, मनोज राठौर, रामकुमार त्रिपाठी, लक्ष्मण श्रीवास, अजय चन्द्रा, पंकज देवांगन सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

लोकप्रिय जसगीत गायक श्री दिलीप षड़ंगी ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया

कार्यक्रम के सांस्कृतिक चरण में छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय जसगीत गायक श्री दिलीप षड़ंगी ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। साथ ही स्थानीय कलाकारों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी गई, जिससे पूरा परिसर छत्तीसगढ़ी लोकसंस्कृति के रंग में रंग गया। राज्योत्सव का यह आयोजन न केवल प्रदेश की उपलब्धियों का उत्सव बना, बल्कि विकास, एकता और संस्कृति का संगम भी साबित हुआ।

- Advertisement -
Latest News

कोरबा की कुसमुंडा खदान में फिर मौत: डंपर हादसे में कर्मचारी की गई जान,देखिए विडिओ

कोरबा, 21 जून। जिले की एसईसीएल कुसमुंडा खदान में लगातार हो रहे हादसों ने कर्मचारियों के सब्र का बांध...

More Articles Like This