पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने रेल हादसे पर जताया गहरा शोक,घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की की कामना

Must Read

कोरबा। गेवरा रोड-बिलासपुर रेल सेक्शन में हुई भीषण ट्रेन दुर्घटना पर प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं कोरबा के पूर्व विधायक जयसिंह अग्रवाल ने गहरा दुख व्यक्त किया है। श्री अग्रवाल ने कहा कि कोरबा पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी की टक्कर की यह दुखद घटना अत्यंत व्यथित करने वाली है।

उन्होंने कहा कि इस हादसे में हुई जनहानि की सूचना से मन अत्यंत शोकाकुल है। श्री अग्रवाल ने दिवंगत आत्माओं के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिजनों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की है। साथ ही उन्होंने हादसे में घायल यात्रियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की है,

- Advertisement -
Latest News

“कैसी हो माताजी… राशन मिल रहा है न?” कलेक्टर कुणाल दुदावत के आत्मीय सवाल ने वृद्धा के चेहरे पर लाई मुस्कान

कोरबा।सुशासन तिहार 2026 के तहत कोरबा ब्लॉक के सुदूर ग्राम केराकछार में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में कलेक्टर कुणाल...

More Articles Like This