कोरबा । न्यू प्रगति ट्रांसपोर्ट सीतामढ़ी के संचालक मोहन पांडे एवं प्रगति गुड्स ट्रांसपोर्ट के संचालक सरोज पांडे के पिता श्री अमरनाथ पांडे का आज दिनांक 9 नवंबर 2025 को सुबह 9:00 बजे दुखद निधन हो गया।
वे 86 वर्ष के थे। स्व. अमरनाथ पांडे एक सरल, मिलनसार और सम्मानित व्यक्तित्व के रूप में समाज में जाने जाते थे।
उनके निधन से परिवार सहित समस्त व्यापारिक जगत एवं नगर में शोक की लहर व्याप्त है।
अंतिम संस्कार आज शाम 4:30 बजे मोती सागर स्थित मुक्ति धाम में किया जाएगा।















