72 वर्षीय वरिष्ठ स्वयंसेवक पर आदतन बदमाश सैफ खान ने किया जानलेवा हमला, स्वयंसेवकों में भारी आक्रोश. पुलिस ने किया मामला दर्ज ….देखिएविडिओ.

Must Read

कोरबा। रविवार की सुबह कोरबा जिले के तुलसी नगर में राष्ट्र सेविका समिति की एक कार्यकर्ता से संपर्क करने पंहुचे वरिष्ठ स्वयंसेवक अमरजीत सिंह के साथ वहां के एक बदमाश ने अचानक मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान उनके सिर पर गंभीर चोटें आई और घायल होकर जमीन पर गिरने के बाद भी पत्थरों से कुचल कर उन्हें जान से मारने का प्रयास किया गया । स्थानीय लोगों ने गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल भिजवाया।

जानकारी के मुताबिक आरोपी सैफ खान पिता दीनू पेंटर एक आदतन अपराधी है और उसने 72 वर्षीय वरिष्ठ स्वयंसेवक पर जानलेवा हमला किया । वहीं वारदात के बाद से आरोपी सैफ खान फरार है। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में स्वयं सेवक आरोपी के मकान के सामने जमा हो गए । पुलिस से आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की । वहां से बड़ी संख्या में लोग कोरबा कोतवाली पहुंचे और अपनी मांग को लेकर अड़ गए।

कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि धारा 109 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है । और उसके पुराने मामले की भी जांच की जा रही ।

- Advertisement -
Latest News

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कोरबा में कांग्रेस का विजय जुलूस, जयसिंह अग्रवाल के नेतृत्व में उमड़ा जनसैलाब,देखिए विडिओ

कोरबा। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कोरबा शहर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसे छात्रों के...

More Articles Like This