KORBA: CSEB के मिनी हाइडल प्लांट में घुसा पानी, उत्पादन ठप; कर्मचारियों में हड़कंप

Must Read

कोरबा: विद्युत मंडल के एचटीपीएस (HTPS) संयंत्र के पास स्थापित 85 किलोवॉट (KW) के मिनी हाइडल प्लांट में आज गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बताया गया है कि स्टॉप डैम में अचानक दरार आने के कारण बड़ी मात्रा में पानी सीधे प्लांट के भीतर घुस गया।

पानी प्लांट में तेजी से भरता देख, भीतर काम कर रहे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। उन्होंने भागकर अपनी जान बचाई, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। पानी भरने के कारण मिनी हाइडल प्लांट में विद्युत उत्पादन पूरी तरह ठप हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही प्लांट के वरिष्ठ अधिकारी तुरंत मौके पर पहुँचे और स्थिति का जायजा लिया। प्लांट में घुसे पानी को निकालने और दरार की मरम्मत का काम शुरू किया जा रहा है।

- Advertisement -
Latest News

22 लाख की यात्री बस चोरी, कुछ घंटों में बरामदकोरबा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार,देखिए विडिओ

Korba Police द्वारा चलाए जा रहे “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की गई...

More Articles Like This