कोरबा से दुखद समाचार — वरिष्ठ अधिवक्ता राधेश्याम अग्रवाल का निधन

Must Read

कोरबा। जिला अधिवक्ता संघ कोरबा के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठतम अधिवक्ता आदरणीय श्री राधेश्याम जी अग्रवाल का आज दुखद निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही कोरबा न्यायिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई।

अग्रवाल जी अपनी सरलता, सहजता और मधुर व्यवहार के लिए जाने जाते थे। एक अधिवक्ता के रूप में उनकी निष्ठा, अनुशासन और पेशे के प्रति समर्पण हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने अपने लंबे कार्यकाल में अनेक अधिवक्ताओं को मार्गदर्शन दिया और न्यायिक परिवार में सम्मानित स्थान बनाया।

सहकर्मियों ने इसे अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि अग्रवाल जी का जाना सभी के लिए गहरा सदमा है। उनके जीवन की यादें, सरल स्वभाव और प्रेरणादायक कार्यशैली सदैव हमारे हृदय में रहेंगी।

अंतिम यात्रा
उनकी अंतिम यात्रा कल 25 नवंबर 2025 को प्रातः 11:00 बजे पटेल पारा स्थित उनके निवास स्थान से मोतीसागर पारा मुक्तिधाम के लिए रवाना होगी।

इस दुख की घड़ी में अधिवक्ता जगत एवं समस्त परिचित जनों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। ॐ शांति।

- Advertisement -
Latest News

More Articles Like This