500 से 700 मीटर पाइपलाइन बदलने और नए सबमर्सिबल पंप की मांग, बार-बार शिकायत के बाद भी समाधान नहीं होने का ग्रामीणों का आरोप
कोरबा | JB News Korba | मनीष जायसवाल
कोरबा जिले के ग्राम पंचायत सलोरा के कैलाशनगर वार्ड क्रमांक 7 में पेयजल की समस्या से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों के अनुसार, क्षेत्र में पिछले करीब एक साल से पानी की किल्लत बनी हुई है। बार-बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने पर अब ग्रामीणों ने कलेक्टर से शिकायत कर जल्द राहत दिलाने की मांग की है।
ग्रामीणों ने अपनी शिकायत में लगभग 500 से 700 मीटर तक पाइपलाइन बदलने के साथ ही नए सबमर्सिबल पंप की व्यवस्था कराने की मांग उठाई है। उनका कहना है कि पेयजल की समस्या के कारण वार्ड के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि समस्या की गंभीरता को देखते हुए संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए जाएं, ताकि क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था सुचारू हो सके और लोगों को राहत मिल सके।
अब देखना होगा कि ग्रामीणों की शिकायत पर प्रशासन कब तक कार्रवाई करता है और कैलाशनगर वार्ड क्रमांक 7 में पेयजल संकट से लोगों को कब राहत मिलती है।
📺 देखिए JB News Korba की खास खबर।
🙏 वीडियो पसंद आए तो Like करें, Comment करें और Share करें। ऐसी ही स्थानीय खबरों के लिए JB News Korba Chhattisgarh – Manish Jaiswal चैनल को Subscribe जरूर करें।

















