डिवाइडर पर रिफ्लेक्टर-साइन न लगने से लगातार हादसे, कटघोरा पुलिस ने नपा को दी चेतावनी-नोटिस

Must Read

कोरबा। कटघोरा में सड़कों पर बने डिवाइडरों पर रिफ्लेक्टर, कैट्स आई या चेतावनी संकेतक नहीं लगाए जाने से आए दिन वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। रात के समय डिवाइडर दिखाई नहीं देने से तेज रफ्तार वाहन टकरा जा रहे हैं, जिससे जान-माल का नुकसान हो रहा है।

इन बढ़ती दुर्घटनाओं को देखते हुए कटघोरा थाना प्रभारी धर्म नारायण तिवारी ने नगर पालिका परिषद कटघोरा के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) को कड़ी चेतावनी वाला नोटिस जारी किया है।

नोटिस में स्पष्ट कहा गया है कि अगर शीघ्र डिवाइडरों पर संकेतक एवं चेतावनी साइन नहीं लगाए गए तो आगे होने वाली किसी भी दुर्घटना की पूरी जिम्मेदारी नगर पालिका प्रशासन की होगी।

पुलिस का कहना है कि सब-डिवीजन मुख्यालय में यातायात को सुगम बनाने के नाम पर डिवाइडर तो बना दिए गए, लेकिन सुरक्षा के बुनियादी उपाय तक नहीं किए गए।

नोटिस मिलने के बाद अब यह देखना बाकी है कि नगर पालिका कितनी जल्दी इस जनहित के काम को पूरा करती है।

- Advertisement -
Latest News

🚨 ट्विशा शर्मा मौत मामले में CBI की जांच तेज, गिरिबाला सिंह के घर पहुंची टीम 🚨देखिए विडिओ

Twisha Sharma मौत मामले में जांच लगातार आगे बढ़ रही है। मामले की तह तक पहुंचने के लिए Central...

More Articles Like This