उरगा पुलिस ने टोल प्लाजा लूटपाट मामले में चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा…देखिए विडिओ

Must Read

उरगा थाना क्षेत्र के तरदा–बिलासपुर भारतमाला रोड स्थित अखरापाली टोल प्लाजा के पास युवक के साथ मारपीट कर लूटपाट करने वाले अज्ञात आरोपियों को उरगा पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। घटना के संबंध में अपराध क्रमांक 524/2025 धारा 296, 351(3), 115(2), 310(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।मामला तब सामने आया जब पीड़ित प्रितेश मिर्झा सर्वमंगला मंदिर से दर्शन कर घर लौट रहा था। शाम लगभग 6 बजे टोल प्लाजा के पास 5 से 6 युवकों ने उसे रोककर बेल्ट और हाथ-मुक्कों से मारपीट की।

आरोपियों ने उसके पास रखे दो हजार रुपये और मोबाइल फोन लूट लिया और गंभीर रूप से घायल अवस्था में उसे छोड़कर भाग गए। पीड़ित के भाई अटल मिर्झा ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू की।एसपी कोरबा सिद्धार्थ तिवारी, एएसपी नितिन ठाकुर और सीएसपी भूषण एक्का के निर्देशन में पुलिस टीम गठित की गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपियों सूरज कुमार खुटे, आकाश ज्वाला, आकाश लहरे और एक विधि से संघर्षरत बालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने गांव की एक लड़की का भारतमाला रोड में पीछा करने के संदेह में मारपीट और लूट की वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चार नग रग्जिन बेल्ट, लूट की राशि में से 400 रुपये और घटना में उपयोग की गई होंडा साइन मोटरसाइकिल क्रमांक CG 12 BB 1620 को बरामद किया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस अन्य फरार साथियों की तलाश कर रही है।पुलिस कार्रवाई में सउनि संतराम सिंहा, ईश्वर एक्का, प्रआर अजय पांडेय, रामू कुर्मी, रामेंद्र बर्मन, अजय यादव, प्रेमचंद साहू, महासिंह सिदार, नितेश तिवारी और महिला आरक्षक सुर्या खुटे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

- Advertisement -
Latest News

​श्री राकेश पाण्डेय जी के जन्मदिवस पर ‘स्नेह मिलन समारोह एवं प्रीतिभोज’ का आयोजन

श्री राकेश पाण्डेय के जन्मदिन पर भिलाई में होगा भव्य आयोजन, बड़ी संख्या में जुटेंगे समर्थकभिलाई। भारतीय जनता पार्टी...

More Articles Like This