कोरबा/कटघोरा। कटघोरा थाना क्षेत्र के तुमान गांव में गुरुवार रात एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां आए दिन होने वाले विवाद का अंत पति की मौत के साथ हुआ।
जानकारी के अनुसार मृतक मनहरण यादव (40 वर्ष) शराब के नशे में पत्नी से अक्सर विवाद करता था और मारपीट भी करता था। गुरुवार शाम करीब 8 बजे फिर दोनों के बीच फिर से झगड़ा शुरू हो गया। इसी दौरान बीच-बचाव की कोशिश में पत्नी ने गुस्से में आकर पत्थर के जते से मनहरण के सिर पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद पूरी रात शव कमरे में पड़ा रहा। सुबह villagers को मामले की जानकारी लगी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना पर कटघोरा थाना प्रभारी धरम नारायण तिवारी अपनी टीम और फॉरेंसिक यूनिट के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की विवेचना जारी है।
धरम नारायण तिवारी, थाना प्रभारी कटघोरा















