पंचकर्म चिकित्सालय में बच्चों का कराया गया स्वर्ण बिन्दू प्राशन संस्कार

Must Read

कोरबा। कोरबा जिले का लब्ध प्रतिष्ठित पंचकर्म चिकित्सालय, आयुर्वेद सदन-पंचकर्म चिकित्सालय टी पी नगर कोरबा में आज 0 से 16 वर्ष तक के कई बच्चों का स्वर्ण बिन्दू प्राशन संस्कार कराया गया।
स्वर्ण बिन्दू प्राशन संस्कार बच्चों के लिए एक आयुर्वेदिक संजीवनी है, इसके माध्यम से बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास होता है, वहीं मानसिक विकास बढ़ता है। 0 से 16 साल तक के बच्चों को स्वर्ण बिन्दू प्राशन देने से सुरक्षित भविष्य की नींव डलती है और युवा तथा बुढ़ापे में भी स्वर्ण बिन्दू प्राशन का असर रहता है और शारीरिक क्षमता बरकरार रहता है।
अपील : 0 से 16 साल तक के बच्चों का कराएं स्वर्ण बिन्दू प्राशन संस्कार-डॉ. मनीषा सिंह
कोरबा जिले की एक मात्र पंचकर्म चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. मनीषा सिंह ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि हर महीना पुष्य नक्षत्र में हमारे यहां स्वर्ण बिन्दु प्राशन संस्कार कराया जाता है और अभिभावक महीने में एक दिन अवश्य बच्चों को लाएं और संजीवनी के दो घूंट अवश्य पिलाएं।
डॉ. मनीषा सिंह ने बताया कि स्वर्ण बिन्दू से बच्चों को बीमारियों से सुरक्षा कवच मिलता है। इम्युनिटी पावर बढ़ता है। इसके साथ-साथ बौद्धिक विकास, याददाश्त, सीखने, पढ़ने की क्षमता का विकास होता है और मस्तिष्क के विकास में मदद मिलती है।
इसके साथ-साथ शारीरिक विकास भी होता है। पाचनतंत्र सक्रिय होता है और बीमारियों से लड़ने की क्षमता का विकास होता है।
स्वर्ण बिन्दू लेने से मानसिक चिंता दूर होती है और स्थिरता आती है। यूं कहें तो स्वर्ण बिन्दू से बच्चों का समग्र विकास होता है।

- Advertisement -
Latest News

🚨 ट्विशा शर्मा मौत मामले में CBI की जांच तेज, गिरिबाला सिंह के घर पहुंची टीम 🚨देखिए विडिओ

Twisha Sharma मौत मामले में जांच लगातार आगे बढ़ रही है। मामले की तह तक पहुंचने के लिए Central...

More Articles Like This