रडार गन से ओवरस्पीडिंग पर नकेल, इंटरसेप्टर वाहन से यातायात पुलिस की सख्त कार्रवाई

Must Read

कोरबा। कोरबा जिले में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यातायात पुलिस अब हाईटेक तरीके अपनाने लगी है। पुलिस ने ओवरस्पीडिंग करने वाले वाहनों पर सख्ती बढ़ा दी है और इसके लिए पुलिस मुख्यालय (पीएचक्यू) से मिले नए इंटरसेप्टर वाहन का इस्तेमाल शुरू कर दिया गया है।

इस विशेष इंटरसेप्टर वाहन में हाईटेक स्पीड रडार गन लगी है, जो चलती गाड़ियों की रफ्तार को सटीक तरीके से माप सकती है। इसके अलावा हाई फ्रीक्वेंसी वाहन कैमरे और अन्य आधुनिक सिस्टम की वजह से नियम तोड़ने वाले वाहनों की पहचान और धरपकड़ आसान हो गई है। अब पुलिस मौके पर ही ई-चालान काट सकती है, जिससे कार्रवाई में तेजी आई है।

यातायात पुलिस का कहना है कि राजमार्गों और अन्य सड़कों पर तेज रफ्तार से वाहन चलाने वालों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसका मुख्य उद्देश्य सड़क हादसों की संख्या को कम करना और चालकों को उनकी जिम्मेदारी का एहसास कराना है।

पुलिस ने मैनुअल के साथ-साथ तकनीकी तरीकों से भी सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है।

जिले में बढ़ते हादसों को देखते हुए यह कदम महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पुलिस उम्मीद कर रही है कि इससे चालक नियमों का पालन करेंगे और सड़कें अधिक सुरक्षित होंगी।

- Advertisement -
Latest News

राज्यपाल रमेन डेका सामूहिक विवाह कार्यक्रम में हुए शामिल, नवविवाहितों को दिया आशीर्वाद,देखिए विडिओ

कोरबा। राज्यपाल रमेन डेका आज कटघोरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ढपढप-बांकीमोंगरा में आयोजित दिव्य श्री हनुमंत कथा एवं 108 दिव्यांग एवं...

More Articles Like This