कोरबा से जुड़े पूर्व गृह मंत्री ननकी राम कँवर के करीबी बने स्थाई आमंत्रित सदस्य
कोरबा। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश द्वारा भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा कर दी गई है। इस सूची में कोरबा जिले से हाजी नूर मोहम्मद आरबी का नाम शामिल किया गया है। पार्टी ने उन्हें भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा छत्तीसगढ़ का स्थाई आमंत्रित सदस्य नियुक्त किया है।
हाजी नूर मोहम्मद आरबी पूर्व गृह मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता ननकी राम कँवर के करीबी माने जाते हैं और लंबे समय से संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। उनकी नियुक्ति को कोरबा जिले के लिए राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, हाजी नूर मोहम्मद आरबी की संगठन के प्रति निष्ठा, कार्यशैली और अल्पसंख्यक समाज के बीच मजबूत पकड़ को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति से भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा को प्रदेश स्तर पर और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद है।
नियुक्ति की खबर सामने आने के बाद कोरबा जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है। कई नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने हाजी नूर मोहम्मद आरबी को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की है।















