धरती से आसमान तक सक्ती की बेटी की उड़ान, कैप्टन आस्था के स्वागत में उमड़ा शहर, माता-पिता बोले- बिटिया गर्व है…

Must Read

जांजगीर चांपा- छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले की बेटी कैप्टन आस्था अग्रवाल पायलट बनने के बाद पहली बार अपनी घर पहुंची, इस दौरान नगरवासियों ने उनका भव्य स्वागत किया है, आस्था अग्रवाल सक्ती के व्यवसायी अमर अग्रवाल की बेटी है, बचपन से ही वह होनहार थी, उनका पायलट बनने का सपना था, उनके सपने को पूरा करने माता पिता ने पूरा साथ दिया. सक्ती नगरवासियों ने कैप्टन आस्था पर गर्व जताते हुए नगर में बैंड बाजा के साथ धूमधाम से जुलूस निकाला, जगह-जगह लोगों ने फूल मालाओं से नगर की बेटी का स्वागत किया.

कैप्टन आस्था अग्रवाल ने अपनी कप्तान बनने को लेकर कहा मेरे माता-पिता चाचा हमेशा मेरी हर ख्वाहिश पूरी करते थे और मैं जब छोटी थी तो यात्रा के दौरान एक दिन एयरक्राफ्ट लेंड होते हुए देखा तभी मैंने ठाना था कि मैं भी एक दिन पायलट बनूंगी उसी संकल्प निश्चय के चलते मैने अपनी पूरी मेहनत लगन से तैयारी की और आज मैं पायलट बन पाई और आज मुझे नगर के बड़े बुजुर्ग भाई-बहन का प्यार जो मुझे मिला मैं अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रही हूं 

आस्था के पिता अमर अग्रवाल ने कहा आज मेरी बेटी ने मेरा सर ऊंचा कर दिया और मैं सभी माता-पिता से कहना चाहूंगा बेटी भी आज धरती से आसमान में उड़ान भर रही है और यह मेरी बेटी ने कर दिखाया आज बिटिया के आने पर सभी वर्ग ने जो हमें मान सम्मान दिया इन सबका मैं आभारी रहूंगा, और कहा कि आस्था के इस सफलता से नए जनरेशन के युवाओं को जरूर सिखने को मिलेगा, बेटी के कैप्टन पायलेट बनने पर उन्होंने ने कहा कि अपने लिए और घर के लिए तो सभी जीते करते है, आप अपने देश के लिए अपने समाज के लिए कार्य करो यही सच्चे भारतीय की पहचान है.

आस्था की मां उषा अमर अग्रवाल ने कहा बिटिया बोझ नहीं बिटिया एक कुल नहीं दो कुल का नाम रोशन करती है और यह सब मेरी आस्था बिटिया ने पायलट बनकर दिखा दिया है, कभी भी लड़की को कमजोर ना समझे क्योंकि लड़की अगर जो मन में ठान लेती है उसे पूरा कर कर रहती है, उन्होने समाज के लोगों से कहा कि हमेशा अपने लड़की को आगे बढ़ाने में उसका सहयोग करें यही मैं माताओं से कहना चाहती हूं अपने बेटियों को उसके मन का उड़ान भरने दे और उसका सहयोग करें.

- Advertisement -
Latest News

गोल्ड-सिल्वर में बड़ा उतार-चढ़ाव, सस्ता हुआ सोना, चांदी ने किया हैरान

मुंबई। भारतीय सर्राफा बाजार के लिए अप्रैल का यह हफ्ता काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA)...

More Articles Like This