JB News Korba | कोरबा :-
नमो नारायणी समिति, कोरबा के तत्वावधान में शहर में 27 एवं 28 दिसंबर 2025 को 39वें अंतरराष्ट्रीय मंगलपाठ एवं भजनोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। दो दिवसीय इस धार्मिक अनुष्ठान में देश के विभिन्न राज्यों से हजारों की संख्या में दादी भक्तों की सहभागिता सुनिश्चित हो चुकी है।
भव्य शोभा व पालकी यात्रा से होगी शुरुआत
आयोजन के प्रथम दिन 27 दिसंबर (शनिवार) को सुबह 9 बजे श्री पंचदेव मंदिर, पुराना बस स्टैंड, कोरबा से भव्य शोभा यात्रा एवं पालकी यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा पुराना बस स्टैंड, पावर हाउस रोड, सुनालिया ज्वेलर्स होते हुए जय स्तंभ तक पहुंचेगी। शोभा यात्रा में 651 मनोकामना निशान एवं 151 कलश श्रद्धालुओं द्वारा धारण किए जाएंगे।
भजन संध्या में गूंजेंगे दादी के भजन
इसी दिन शाम 4 बजे से भजन संध्या का आयोजन होगा, जिसमें प्रसिद्ध भजन कलाकार श्री तेजस राणा, मनोज शर्मा, प्रियंका गुप्ता एवं अपर्णा अग्रवाल अपने सुमधुर भजनों से दादी के गुणगान की प्रस्तुति देंगे।
संगीतमय मंगलपाठ का भव्य आयोजन
28 दिसंबर (रविवार) को अंतरराष्ट्रीय भजन गायक एवं मंगलपाठ वाचक केशव–सौरभ मधुकर के सान्निध्य में 3100 दादी भक्त (महिलाएं, पुरुष एवं बच्चे) संगीतमय मंगलपाठ का वाचन करेंगे। इस दौरान भक्तों द्वारा 56 भोग एवं सवामणी अर्पित की जाएगी। साथ ही आकर्षक झांकियां, चुनरी समर्पण तथा 12 महीनों के त्योहारों का प्रतीकात्मक मंचन भी प्रस्तुत किया जाएगा।
सहयोग राशि निर्धारित
मंगलपाठ हेतु सहयोग राशि इस प्रकार निर्धारित की गई है—
दादी का खजाना: ₹101
मंगलपाठ सहयोग: ₹501
सवामणी: ₹5100
छप्पन भोग: ₹7100
देशभर से पहुंचेगे दादी भक्त
इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन में कोलकाता, दिल्ली, राजरखला, झारसुगुड़ा, रायगढ़, रायपुर, अंबिकापुर, जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, भाटापारा, खरसिया, नेला अकतरा, मनेन्द्रगढ़ सहित अनेक शहरों से दादी भक्तों की उपस्थिति रहेगी।
आवास व भोजन की व्यवस्था
समिति द्वारा बाहर से आने वाले सभी भक्तों के आवास एवं भोजन की समुचित व्यवस्था की गई है। अधिक जानकारी के लिए 9425532123, 9893907585, 7389912761, 9827180908 पर संपर्क किया जा सकता है।
— JB News Korba















