Sunday, February 15, 2026

भारतीय योग संस्थान ने कोरबा में मनाया महिला शक्ति दिवस, सामूहिक योग से दिया स्वास्थ्य का संदेश

Must Read

कोरबा। भारतीय योग संस्थान द्वारा महिला शक्ति दिवस के अवसर पर आज 25 दिसंबर 2025 को कोरबा स्थित संत कंवर गार्डन, अशोक मेडिकल के बगल में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम सुबह 6:15 बजे से 8:00 बजे तक चला, जिसमें बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष साधकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।


कार्यक्रम की शुरुआत योगाभ्यास से हुई, जिसमें सभी साधकों ने एक साथ विभिन्न योगासनों का अभ्यास किया। इसके पश्चात एकल अभ्यास, सामूहिक नृत्य एवं एरोबिक सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। संगीत की धुनों पर हुए सामूहिक नृत्य और एरोबिक ने पूरे परिसर को ऊर्जा और उल्लास से भर दिया।
ड्रेस कोड के अनुरूप व्हाइट यूनिफॉर्म या हल्के रंग के परिधानों में साधकों की एकरूपता आकर्षण का केंद्र रही। भारतीय योग संस्थान की क्षेत्रीय प्रधान श्रीमती आभा अग्रवाल ने महिला शक्ति दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योग, नृत्य और एरोबिक से न केवल शरीर स्वस्थ रहता है, बल्कि मानसिक प्रसन्नता और आत्मविश्वास भी बढ़ता है।

कार्यक्रम के समापन पर सभी साधकों ने नियमित योग, एरोबिक एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। यह आयोजन महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य और सामूहिक एकता का प्रेरणादायक उदाहरण बनकर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

- Advertisement -
Latest News

बुलडोजर चला नक्सलियों के स्मारक पर , देखिए वीडियो

नक्सलियों के आधार स्तम्भ पर एक बार फिर बड़ी कार्रवाई हुई है। सुकमा जिले के बुर्कलंका में वर्ष 1998...

More Articles Like This