कोरबा। जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा द्वारा टी पी नगर स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की आज 26 दिसम्बर को प्रथम पुण्य तिथि मनाई गई।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम डॉ. मनमोहन सिंह के तैल्यचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। तत्पपश्चात् पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि डॉ.मनमोहन सिंह 2004 से 2014 तक भारत के प्रधान मंत्री रहे । डॉ.मनमोहन बहुमुखी प्रतिभा संपन्न महान पुरूष थे । वे एक अनुठे चिंतक भी थे । मानवीय संवेदनाओं से भरपूर महान राजनीतिज्ञ एवं मानवतावादी, नेता थे ।
श्री अग्रवाल ने आगे कहा कि दुनिया के महान अर्थशास्त्री, भारत को बुलंदियों का रास्ता दिखाने वाले पूर्व प्रधान मंत्री सरदार मनमोहन सिंह का आज से एक वर्ष पहले आज ही के दिन 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था ।
कार्यक्रम में डॉ. मनमोहन सिंह को याद करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश राठौर, पूर्व जिला अध्यक्ष नत्थुलाल यादव, नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहु, उप नेता प्रतिपक्ष डॉ. रामगोपाल कुर्रे, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष एवं पार्षद नारायण कुर्रे, पूर्व पार्षद पालुराम साहु, मनकराम साहु, प्रदीप जायसवाल, डॉ.रामगोपाल यादव, जिला कांग्रेस कोषाध्यक्ष एवं सांसद प्रतिनिधि विनोद अग्रवाल,चंद्रकांत यादव एवं सुरेश कुमार अग्रवाल ने डॉ. मनमोहन सिंह के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की ।
Must Read
- Advertisement -















