Ayodhya Ram Mandir : अनाम भक्त की अनुपम भेंट…! अयोध्या राम मंदिर को मिली बेशकीमती प्रतिमा…यहां देखें

Must Read

अयोध्या,  Ayodhya Ram Mandir : अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर में शीघ्र ही भगवान श्रीराम की एक अत्यंत भव्य और बेशकीमती प्रतिमा स्थापित की जाएगी। यह प्रतिमा करीब 10 फीट ऊंची और 8 फीट चौड़ी है, जिसे चांदी, सोने और हीरों सहित बहुमूल्य रत्नों से जड़ा गया है। इस दिव्य प्रतिमा को कर्नाटक के एक अनाम भक्त द्वारा श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को समर्पित किया गया है।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्रा ने बताया कि प्रतिमा के दानदाता के नाम की जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। दक्षिण भारतीय शैली की मूर्तिकला में निर्मित इस प्रतिमा की अनुमानित कीमत 25 से 30 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रतिमा का वजन लिया जा रहा है, प्रारंभिक अनुमान के अनुसार इसका वजन लगभग 5 क्विंटल के आसपास हो सकता है।

प्रतिमा से संबंधित सभी तकनीकी और स्थापत्य जानकारी शीघ्र साझा की जाएगी। सूत्रों के अनुसार, इस भव्य प्रतिमा को संत तुलसीदास मंदिर के समीप अंगद टीले के पास स्थापित किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि इस प्रतिमा का निर्माण तमिलनाडु के तंजावुर क्षेत्र के एक प्रसिद्ध शिल्पकार द्वारा किया गया है। प्रतिमा की अद्भुत चमक और कलात्मकता को देखकर श्रद्धालु चकित हैं। जैसे ही प्रतिमा का बॉक्स महासचिव चंपत राय की उपस्थिति में खोला गया, बड़ी संख्या में लोग इसे देखने के लिए उमड़ पड़े। प्रतिमा की स्थापना के बाद यह मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए एक और प्रमुख आकर्षण का केंद्र बनेगी।

- Advertisement -
Latest News

IAS की सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टरों पर पड़ी नजर, बुलानी पड़ी पुलिस..,देखिए विडिओ

कोरबा।  शहर की सड़कों को पार्किंग और वाहन खड़े करने का अड्डा बनाने वालों पर अब प्रशासन की नजर...

More Articles Like This