दीपका में भारतीय मानवाधिकार संगठन का विशेष कार्यक्रम संपन्न

Must Read

मानवाधिकार जनजागरूकता, नववर्ष मिलन व आई-कार्ड वितरण का आयोजन
दीपका (कोरबा)। भारतीय मानवाधिकार संगठन, जिला सक्ती (छत्तीसगढ़) के तत्वावधान में मानवाधिकारों के प्रति जनजागरूकता, नववर्ष मिलन समारोह, नए सदस्यों को पहचान पत्र (आई-कार्ड) वितरण एवं वर्ष 2026 की आगामी कार्य योजना को लेकर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन 03 जनवरी 2026 को सोनू रेस्टोरेंट, पाली रोड, दीपका, जिला कोरबा में किया गया। कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री रमाकांत ठाकुर जी, प्रदेश अध्यक्ष, भारतीय मानवाधिकार संगठन, छत्तीसगढ़ ने अपने संबोधन में मानवाधिकारों के संरक्षण, पीड़ितों को न्याय दिलाने तथा संगठन की सामाजिक भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि “समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक न्याय, सम्मान और अधिकार पहुँचाना ही संगठन का मूल उद्देश्य है।”


कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि श्री राजेंद्र राजपूत जी (नगर अध्यक्ष) एवं डॉ. हरि प्रकाश कंवर जी (शासकीय चिकित्सक) ने भी मानवाधिकारों के प्रति जागरूक समाज निर्माण की आवश्यकता पर बल देते हुए संगठन द्वारा किए जा रहे जनहितकारी कार्यों की सराहना की।
इस अवसर पर संगठन से जुड़े नवीन सदस्यों को पहचान पत्र (आई-कार्ड) वितरित किए गए तथा नववर्ष 2026 की आगामी कार्य योजना पर विस्तार से चर्चा की गई। नववर्ष मिलन समारोह के अंतर्गत आपसी सौहार्द, संगठनात्मक एकता और सामाजिक दायित्वों को और अधिक मजबूत करने का संकल्प भी लिया गया।
कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारी, सदस्यगण, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। संपूर्ण कार्यक्रम अनुशासित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के अंत में जिलाध्यक्षा एवं प्रेस प्रभारी श्रीमती प्रिया कुलदीप ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं मीडिया प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

- Advertisement -
Latest News

NEET Exam Cancelled: पेपर लीक के बाद नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी मामले की जांच

NEET Exam Cancelled: नई दिल्ली। नीट पेपर लीक की घटना के बाद मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए आयोजित होने...

More Articles Like This