Saturday, February 14, 2026

कोरबा – स्कूली छात्र-छात्राओं की नशामुक्ति जागरूकता रैली का सफल आयोजन,देखिए विडिओ

Must Read

कोरबा में नशामुक्त भारत के लक्ष्य को लेकर स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली की योजना DAWN (Drug Awareness and Wellness Navigation for a Drug Free India Scheme 2025) के अंतर्गत 5 जनवरी 2026 से 12 जनवरी 2026 तक आयोजित साप्ताहिक शिविर एवं राष्ट्रीय युवा दिवस (स्वामी विवेकानंद जयंती) के अवसर पर आयोजित किया गया।


छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कोरबा के तत्वावधान में 9 जनवरी 2026 को रैली का आयोजन किया गया। रैली को जिला न्यायालय परिसर से प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।


रैली में
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय PWD रामपुर
सेजेस स्कूल पोड़ीबहार
निर्मला उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोसाबाड़ी
के छात्र-छात्राओं ने सक्रिय भागीदारी दी। इस अवसर पर जिला न्यायालय के न्यायाधीशगण, जिला अधिवक्ता संघ के अधिवक्ता, शासकीय अभिभाषक, लीगल एड डिफेंस काउंसिल के सदस्य, न्यायालयीन कर्मचारी, समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक श्री हरीस सक्सेना, शिक्षक-शिक्षिकाएं, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारी एवं पैरालीगल वालंटियर्स उपस्थित रहे।


रैली के दौरान छात्र-छात्राओं ने नशामुक्ति के संदेश वाले स्लोगन के माध्यम से आमजन को जागरूक किया। विद्यार्थियों ने
“नशा छोड़ो, स्वस्थ जीवन से नाता जोड़ो”
का संदेश देते हुए नशे के दुष्प्रभावों से लोगों को अवगत कराया।
यह रैली जिला न्यायालय परिसर से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों व चौक-चौराहों से होते हुए पुनः जिला विधिक सेवा प्राधिकरण परिसर में संपन्न हुई। आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं एवं आम नागरिकों को नशे से दूर रखकर स्वस्थ, सुरक्षित एवं जागरूक समाज का निर्माण करना रहा।
— JB News, Korba (Chhattisgarh)
रिपोर्टर: Manish Jaiswal, JB Korba ❤️

- Advertisement -
Latest News

पति ने पत्नी, मां और बहन पर चापड़ से किया हमला…! तीनों की हालत गंभीर

कोरबा, 14 फरवरी। Domestic Violence : कोरबा शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक घरेलू हिंसा का मामला सामने आया...

More Articles Like This