Saturday, February 14, 2026

दीपावली के अवसर पर कोरबा पुलिस ने साइबर स्कैम से बचने के लिए जारी की एडवाइजरी

Must Read

कोरबान्यूज:  पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी ने कोरबा की जनता को दीपावली पर्व की शुभकामनाएँ देते हुए उनसे अपील की सभी ये त्यौहार सावधानी और सतर्कता से मनाए और साइबर स्कैम से बचे।

इस अवसर पर कोरबा पुलिस के द्वारा पम्फलेट जारी कर सभी से इसको पालन करने का आग्रह किया।

सावधानियाँ-
1)अनजान मैसेज, कॉल /वीडियो कॉल का रिप्लाई ना करें।

2)कॉल पर किसी के कहने से ही पैसे ट्रान्सफर ना करें।

3)अपना यूजर नेम, पासवर्ड किसी से शेयर ना करें।

4)कॉलर को अपने फोन पर आए ओटीपी की जानकारी बिल्कुल ना दें।

5)कॉल पर कोई डराने की कोशिश करे तो बिल्कुल ना डरें।

6)अनजान कॉलर के साथ पर्सनल व फाइनेंशियल जानकारी शेयर ना करे।

7)अनजान नंबर से आए लिंक्स को कभी क्लिक ना करें।

8)अनजान व्यक्ति के कहने से किसी भी एप्प को डाउनलोड न करें।

9)ऐप्प या वेबसाइट्स की विश्वसनीयता की जांच करें।

पुलिस के द्वारा अपील की गई कि कोई भी साइबर अपराध होने पर तत्काल 1930 नंबर पर कॉल करे या https://cybercrime.gov.in पर लॉगिन कर रिपोर्ट करें।एवं नजदीकी पुलिस थाना से संपर्क करें।

- Advertisement -
Latest News

मैनपाट महोत्सव-2026 का भव्य आगाज: CM विष्णुदेव साय ने दी ₹523 करोड़ की सौगात, 109 विकास कार्यों का किया लोकार्पण व शिलान्यास

सरगुजा/मैनपाट: छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मैनपाट में ‘मैनपाट महोत्सव-2026’ का रंगारंग शुभारंभ हो गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने...

More Articles Like This