स्व.पुरुषोत्तम चन्द्रा को श्रम मंत्री,विधायक व महापौर ने दी श्रद्धांजलि

Must Read

कोरबा। कोरबा शहर के पुरानी बस्ती ब्राह्मण पारा, कोरबा निवासी गणेश राम चंद्रा के सुपुत्र पुरुषोत्तम लाल चंद्रा का पिछले दिनों दुःखद निधन हो गया। रविवार 11 जनवरी को उनका चन्दनपान व दशगात्र कार्यक्रम अयोजित किया गया जिसमें सम्मिलित होकर परिजनों व शुभचिंतकों ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

दुःख की इस घड़ी में छत्तीसगढ़ के श्रम,उद्योग,वाणिज्य एवं आबकारी मंत्री लखन लाल देवांगन ने भी पुष्पांजलि अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिजनों को यह असीम कष्ट सहने की शक्ति प्रदान करें।

इस अवसर पर कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, दुष्यंत शर्मा, निज सचिव नरेंद्र पाटनवार, मन्नू साईं राठौर, मंडल अध्यक्ष योगेश मिश्रा ने भी छायाचित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित की।नगर निगम सभापति नूतन सिंह ठाकुर, जिला सहकारी बैंक मर्यादित बिलासपुर के पूर्व अध्यक्ष देवेन्द्र पांडेय, कोरबा प्रेस के अध्यक्ष राजेंद्र जायसवाल ने भी चन्द्रा निवास पहुंचकर श्रद्धांजलि दी।

- Advertisement -
Latest News

कोरबा नगर निगम द्वारा उपलब्ध कराई गई फायनेंस सुविधा

कोरबा 29 सितम्बर 2026 – नगर पालिक निगम कोरबा के मुख्य प्रशासनिक भवन साकेत स्थित एमआईसी कक्ष में निगम...

More Articles Like This