जिले में पिछले 24 घंटे में दो आदिवासी किसानों द्वारा जहरीले पदार्थ का सेवन करके आत्महत्या की कोशिश की गई। पहले समर सिंह गौड़ और इसके बाद वैशाखू मरकाम ने अपने खेत में उत्पादित धान की फसल को बेचने में आ रही समस्याओं से नाराज होकर कीटनाशक खाया।
युवा कांग्रेस जिला कोरबा द्वारा कोरबा जिले में किसानों द्वारा प्रशासन से प्रताड़ित होकर किए जा रहे आत्महत्या के प्रयास को लेकर जिला कोरबा के कलेक्ट्रेट परिसर के सामने कफ़न ओढ़कर अनोखा सांकेतिक प्रदर्शन करते हुए कृषि मंत्री से इस्तीफे की मांग की एवं जिम्मेदार अधिकारियों को तत्काल कार्यवाही कर निष्काशित करने की मांग की गई।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से ग्रामीण जिलाध्यक्ष विकाश सिंह,शहर जिला अध्यक्ष राकेश पंकज,बाकी मोगरा नगर पालिका परिषद नेता प्रतिपक्ष मधुसूदन दास,प्रदेश महासचिव लक्ष्मी कंवर,प्रदेश सचिव नवीन कुकरेजा,जिला उपाध्यक्ष ग्रामीण आकिब,जिला उपाध्यक्ष विवेक श्रीवास,इसाक खान,जिला महासचिव भरत मिश्रा,जिला महासचिव बालेंद्र सिंह,कटघोरा विधानसभा अध्यक्ष रहमान खान,सुनील निर्मलकर,छोटू ,आकाश प्रजापति ,धनंजय राठौर एवं जिला युवा कांग्रेस कमेटी के अन्य सदस्य उपस्थित रहे
कुछ देर के लिए यह मामला सुर्खियों में रहा और मार्ग से गुजरने वाले लोगों का ध्यान इस ओर गया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि इस तरह का प्रदर्शन सरकार का ध्यान किसानों की समस्याओं की ओर आकर्षित करने के लिए किया गया।
मामले में प्रशासन ने कहा कि किसानों की समस्याओं और आत्महत्या के प्रयास की जांच की जा रही है और प्रभावित किसानों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।















